फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Temperature dropped due to rain in Muzaffarnagar, strong wind increased the difficulty

Muzaffarnagar News: बारिश से तापमान गिरा, तेज हवा ने बढ़ाई मुश्किल, जिले में 25.2 मिमी बरसात की गई रिकॉर्ड

Sat, 16 Sep 2023 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 16 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to rain in Muzaffarnagar, strong wind increased the difficulty
rain in up - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जनपद में मौसम में फिर बदलाव हुआ। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तेज हवा के कारण धान और गन्ने की फसल गिर गई। कई जगह पेड़ भी गिरे हैं। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात से ही मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया था। देहात क्षेत्र में रात के समय बारिश हुई। ककरौली क्षेत्र के कम्हेड़ा गांव निवासी तौसीम के घर पर बिजली गिरी, जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। जिले में 25.2 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई है। बृहस्पतिवार का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जबकि शुक्रवार को तापमान 31.4 रिकॉर्ड किया गया। दिन के तापमान में गिरावट रही है।
विज्ञापन

तेज हवा में धान की फसल गिरी
जानसठ और मोरना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात चली तेज हवा से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश व तेज हवा से क्षेत्र में गन्ना व धान की फसल गिर गई। क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी, मोरना, ककरौली ककराला, चौरावाला, बेहड़ा सादात, ककरौली, दौलतपुर गांवों के किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं। किसान जगपाल, महेंद्र, याकूब, भूरा, अली हसन, नैन सिंह, अरशद पाशा, राजेश का कहना है कि किसानों को आर्थिक मदद दिलाई जानी चाहिए।

पेड़ टूटकर गिरा, यातायात अवरुद्ध हुआ
 रतनपुरी क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई थी। जिसके कारण किसानों की गन्ने की फसल गिर गई। इसके अतिरिक्त सठेड़ी रजबहे के समीप तेज हवाओं के कारण सड़क किनारे खड़ा पेड़ की शाखा टूटकर सड़क पर आ गिरी। जिससे खतौली व बुढ़ाना मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया।

बड़े वाहनों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। मार्ग अवरुद्ध की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की सहायता से सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाया। जिसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारु हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed