{"_id":"9ac2e075343edc394b8e7de2c90b6b2f","slug":"tejlhedha-in-kabaddi-team-victorious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में तेजलहेड़ा की टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में तेजलहेड़ा की टीम विजयी
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। दूधली में संघ के विभाग स्तरीय कबड्डी और दौड़ प्रतियोगिता में तीन जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। कबड्डी के फाइनल मुकाबले तेजलहेड़ा की टीम ने सहारनपुर के ठोला गांव को पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा किया। थानाभवन के भाजपा विधायक सुरेश राणा विजेताओं को पुरस्कृत किया।
महर्षि दयांनद इंटर कॉलेज के मैदान पर विभाग स्तर की क्रीड़ाश्री प्रतियोगिता में कबड्डी और दौड़ कराई गई। शुभारंभ भाजपा नेता संजय अग्रवाल और कर्नल सुधीर कुमार ने किया। कबड्डी के फाइनल रोमांचक मुकाबले में छपार के तेजलहेड़ा की टीम ने सहारनपुर के ठोला गांव के खिलाड़ियों को खूब छकाया और ट्राॅफी पर कब्जा जमाया।
दूधली के विपिन को बेस्ट खिलाड़ी चुना गया। शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से रणखंड़ी, भायला, तेजलहेड़ा, बरला, पीपलशाह, रोनी हरजीपुर, थानाभवन, बहलोल, बघरा, बिरालसी की टीमों ने जोर आजमाइश की। सौ मीटर दौड़ में गौरव बरला, आजम दूधली, 800 मीटर में गुरुवचन तेजलहेड़ा, मोहित सोहंजनी, 1600 मीटर में कार्तिक सिमलाना और मोहित दूधली ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पाने पर चीफ गेस्ट एमएलए श्रीराणा ने पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
खेल की कमेंटरी मोहन कुमार और रेफरी की भूमिका सहारनपुर के मोहिन सिंह ने निभाई। अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख केशव, जिला संघ चालक सुरेंद्र सिंह, ठाकुर उदय सिंह, विभाग खेल संयोजक सोहनवीर, खंड संघ चालक लोकेश पुंडीर, पूर्व प्रमुख रणवीर सिंह, वेदपाल, प्रधान बाढ़ मुकेश राणा, मच्छंदर सिंह, डॉ अमित, सौरभ पुंडीर मौजूद रहे।
संचालन ओमवीर आर्य ने किया।
दो छात्रों का विवि की कबड्डी टीम में चयन
शामली। आरके (पीजी) कॉलेज के दो छात्रों का चयन चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की कबड्डी टीम में हुआ है। उनके चयन पर कॉलेज प्रबंधन और अभिभावकों में खुशी छा गई। मुजफ्फरनगर के सर छोटूराम डिग्री कॉलेज में 26 से 27 सितंबर तक अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) 2015-16 का आयोजन हुआ।
इसमें आरके (पीजी) कॉलेज की टीम ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। टीम के खिलाड़ी अंकित कुमार और सतेंद्र कुमार का चयन चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की कबड्डी टीम के लिए हुआ। उक्त दोनों छात्र आरके पीजी कॉलेज से बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमएस काकरान, डॉ. प्रवीण अहमद, आरपी सिंह, डॉ. रजनी रानी और समस्त स्टाफ ने दोनों छात्रों के चयन पर हर्ष जताया है।