फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   tehsildar ko jile mein nahin rahne denge

तहसीलदार को जिले में नहीं रहने देंगे

Sat, 01 Oct 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 01 Oct 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
tehsildar ko jile mein nahin rahne denge
केंद्रीय राजयमंत्री संजीव बालियान से बात करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के मोरना में केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान गांव कटिया में मृतक किसान के घर पर पहुंचे। मंत्री ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि परिवार से अभद्रता करने वाले तहसीलदार का इस जिले से बाहर तबादला कराया जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिजनों को हरसंभव सहायता दिलाए जाने का भी आश्वासन दिया।      
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री शुक्रवार शाम गांव कटिया में आत्महत्या करने वाले किसान मनोज के घर पर पहुंचे। मंत्री ने परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान मृतक किसान के भाई जगपाल ने मंत्री के सामने रोते हुए बताया कि तहसीलदार ने घर पर आकर परिजनों से अभद्रता की और जानबूझ कर मृतक भाई को शराब पीकर मरने की बात करते हुए कागजों पर अंगूठा लगवा कर ले गए।
विज्ञापन


मंत्री ने फोन पर डीएम से तहसीलदार के व्यवहार की शिकायत की। शनिवार को मंत्री ग्राम प्रधान एवं परिजनों के साथ डीएम से मिलेंगे और उनसे किसान दुर्घटना बीमा की धनराशि दिलाए जाने की मांग करेंगे। मंत्री ने कहा कि अभद्रता करने वाले तहसीलदार को जिले में रहने नहीं दिया जाएगा। तहसीलदार का इस जिले से बाहर तबादला कराया जाएगा। मंत्री ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य नजर सिंह, जानसठ चेयरमैन यनेश तंवर, सतेंद्र प्रधान, मास्टर महकार सिंह, जगपाल, देवेंद्र, मास्टर रामपाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed