{"_id":"6a188dba159b86e959018265","slug":"teenager-uzaifa-who-was-injured-in-an-illegal-firecracker-factory-explosion-dies-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1009-172276-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अवैध पटाखा फैक्टरी विस्फोट में झुलसे किशोर उजैफा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अवैध पटाखा फैक्टरी विस्फोट में झुलसे किशोर उजैफा की मौत
विज्ञापन
रतनपुरी(मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के लोहड्डा गांव स्थित अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में घायल तीसरे किशोर उजैफा (15) की भी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई है। इस घटना में अब तक तीन किशोरों की जान जा चुकी है।
यह विस्फोट पिछले महीने 18 अप्रैल को लौहड्डा स्थित अवैध पटाखा फैक्टरी में हुआ था। हादसे में मोहम्मदपुर निवासी अब्दुल कासिम, उजैफा और लोनी निवासी रिहान झुलस गए थे। इनके अलावा कई अन्य लोग भी चपेट में आए थे।
सभी घायलों को गंभीर स्थिति में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 19 अप्रैल को मोहम्मदपुर निवासी किशोर अब्दुल कासिम की दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। विस्फोट में घायल दूसरे युवक लोनी निवासी रिहान की घटना के तीन-चार दिन बाद दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतक रिहान विस्फोट के मामले में नामजद भी किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में दस नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया था। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों शमशाद उर्फ सद्दाम, मोहम्मद मियां, सौरभ, मकान मालिक उमरेश और अरशद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। एक नामजद आरोपी रिहान की अस्पताल में मृत्यु हो चुकी है। शेष चार फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें अभी भी जुटी हुई हैं। संवाद