फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teenager hurt by molestation ate poison

छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने खाया जहर

Tue, 08 Jun 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Teenager hurt by molestation ate poison
छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने खाया जहर
विज्ञापन

सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने जहर खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी अधेड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

सिखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग भांजी उनके ही पास रहती है। चार जून को किशोरी घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी, जहां पड़ोस के ही एक अधेड़ ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। इस संबंध में अधेड़ को बुलाकर उसके परिजनों को नसीहत दी गई।इस पर अधेड़ के साथ ही उसके परिजनों ने भी गलती मानते हुए माफी मांग ली थी। पीड़ित के अनुसार रविवार शाम करीब पांच बजे किशोरी पशुओं को चारा डालने के लिए घर से अपने घेर में जा रही थी। आरोप है कि जब वह अधेड़ के घर के सामने पहुंची, तो आरोपी ने उसे बदनीयती से घर में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर उसके परिजन दौड़कर वहां पहुंचे, जिन्हें देख आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। परिजन किशोरी को घर ले गए, जहां उसने छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास से आहत होकर सोमवार को घर पर ही जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन तत्काल किशोरी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने गांव में पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की। किशोरी के मामा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी इब्ने अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव ने बताया कि छेड़छाड़ से परेशान होकर किशोरी द्वारा जहर खाने की जानकारी मिली थी। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed