फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teenager dies in accident, Tau serious

हादसे में किशोर की मौत, ताऊ गंभीर

Sun, 21 Feb 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies in accident, Tau serious
खतौली। गांव भैंसी के निकट रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ताऊ-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। वहां से किशोर की मेरठ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मढ़करीमपुर निवासी विनोद अपने भतीजे आयुष उर्फ काला (14) के साथ बाइक पर किसी काम से मंसूरपुर क्षेत्र के गांव जौहरा गए थे। रात करीब नौ बजे वहां से लौटते समय जीटी रोड पर गांव भैंसी के निकट स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ताऊ-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। वहां से आयुष को नाजुक हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिस पर एंबुलेंस चालक शव लेकर सीएचसी लौट आया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed