फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teenager dies after being struck by high-tension line, another critical

Muzaffarnagar News: हाईटेंशन लाइन की चपेट आकर किशोरी की मौत, दूसरी नाजुक

Mon, 03 Apr 2023 01:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 03 Apr 2023 01:20 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के चरथावल में 11 हजार की लाइन की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं ग्रामीणों ने मृतक किशोरी का शव देर तक नहीं उठने दिया।

विज्ञापन
Teenager dies after being struck by high-tension line, another critical
कसियारा गांव में करंट लगने से हुई किशोरी की मौत के बाद धरना देते भाकियू कार्यकर्ता

विस्तार

मुजफ्फरनगर के चरथावल थानाक्षेत्र के कसियारा गांव में 11 हजार की लाइन की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। दूसरी बहन को नाजुक हालत में मेरठ रेफर किया गया है। भाकियू नेताओं ने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोपी निगम के जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और मुआवजे की मांग को लेकर शव को नहीं उठने दिया। देर रात तक धरना जारी है।

विज्ञापन


दो दिन से कसीयारा गांव के जंग में हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। रविवार शाम को बृजेश की दो पुत्रियां अवनी (10) और अनुष्का (12) खेत पर परिजनों का खाना लेकर खेत पर गई थी। लेकिन मौके पर टूटे पड़े तार उनकी निगाह में नहीं आ पाया।
विज्ञापन


करंट प्रवाहित बिजली के तारों की चपेट में आने ने दोनों बहन झुलस गईं। गंभीर रूप से झुलसने के कारण अनुष्का ने मौके पर दम तोड दिया। जबकि नाजुक हालत में घायल अवनी को मुजफ्फरनगर दिखाया। लेकिन यहा से हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मलियाना नरसंहार: 63 लोगों की गई थी जान, PAC की भूमिका पर उठे थे बड़े सवाल, आज मिलेगी फैसले की कॉपी

खबर लगने पर भाकियू नेता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को नहीं उठने दिया। उन्होंने धरना देकर मृतक के परिजनों को मुआवजा और घायल का उपचार कराने की मांग की। भाकियू नेताओं के साथ महिलाएं भी धरने पर बैठ गई।

नाराज लोगों ने शव को घंटों नहीं उठने दिया। मौके पर थाना प्रभारी राकेश शर्मा मौके पर पहुंचे और गुस्साए परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन भाकियू युवा के मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा का आरोप था कि निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही से एक बेटी की जान चली गई। दूसरी की हालत नाजुक है। संबंधित बिजली घर के जेई के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाए।

ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, युवा भाकियू नेता संजय त्यागी, चरथावल नगर अध्यक्ष सौरभ त्यागी, समेत ग्रामीणों ने जंगल में पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। देर रात तक शव को नहीं उठने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed