{"_id":"640484a5b23755b04802a8a6","slug":"teenager-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-muzaffarnagar-news-c-14-1-143566-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर किशोर की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। थाना रामराज क्षेत्र के गांव श्याली में रविवार की सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। किशोर दो बहनों का इकलौता भाई था। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव श्याली निवासी सत्यवान (13) पुत्र हरबीर रविवार की सुबह गांव में बच्चों के साथ खेलने के बाद अपनी साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान वह सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस से कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया है