फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teenager arrested for culpable homicide not amounting to murder

Muzaffarnagar News: गैर इरादतन हत्या के आरोप में किशोर गिरफ्तार

Sat, 13 Dec 2025 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Teenager arrested for culpable homicide not amounting to murder
मुजफ्फरनगर। फोटो खिंचवाते समय बंदूक से अचानक गोली चलने से चौकीदार की मौत के मामले में नई मंडी कोतवाली पुलिस ने आरोपी किशोर को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसे बाल सुधारगृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में जानसठ रोड पर मंगलवार देर शाम एक निर्माणाधीन मकान में भोपा क्षेत्र के गांव बेहड़ा निवासी चौकीदार शुभम (21) की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि मकान में दिन में श्यामपाल और रात में शुभम चौकीदार की डयूटी करता था। श्यामपाल अपनी लाइसेंसी बंदूक मकान पर ही रख गया था। मंगलवार को वहां बिजली का काम करने वाले ठेकेदार का नाबालिग बेटा भी पहुंचा था। वह और शुभम लाइसेंसी बंदूक के साथ फोटो खिंचवाने लगे। इस दौरान किशोर के हाथ में बंदूक थी। शुभम आगे चल रहा था। इसी बीच अचानक ट्रि्गर दबने से चली गोली शुभम को जा लगी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने आरोपी किशोर व बंदूक के लाइसेंसी श्यामपाल के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed