फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teenage death due to drowning in pond

तालाब में डूबने से किशोर की मौत, मुआवजा के लिए परिजनों ने जाम लगाया

Mon, 03 Apr 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 03 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Teenage death due to drowning in pond
मुआवजे के लिए सड़क पर जाम लगाते किशोर के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मोरना में तालाब में डूबने से किशोर की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों ने घंटों जाम लगाया। सीओ अकील अहमद व कानूनगो पहल सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


थाना ककरौली क्षेत्र के गांव चौरावाला में मोरना और जानसठ मार्ग के किनारे स्थित तालाब को बाबू कश्यप पुत्र चंद्र कश्यप, रामसिंह पुत्र गंगाराम व टीटू ने ठेके पर लेकर उसमें मछली पालन करते हैं। पिछले लगभग एक माह से तालाब का जलस्तर बढ़ाने को ठेकेदारों ने अवैध रूप से नलकूप चलवाकर तालाब के पानी की मात्रा को बढ़ाया जा रहा है। इस तालाब में गांव के बच्चे नहाते रहते हैं। सोमवार दोपहर 16 वर्षीय साहिब पुत्र उस्मान तालाब किनारे नलकूप में नहाने गया था।
विज्ञापन


नहाते समय साहिब का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गया। तालाब में गिरते ही साहिब डूब गया। इस दौरान वहां मौजूद गांव के युवकों ने तालाब में कूदकर साहिब को बाहर निकाला और मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने तालाब के ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई और मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। मांग को लेकर घंटों मोरना जानसठ मार्ग पर जाम लगाया। मौके पर पहुंचे सीओ ने कार्रवाई करने तथा कानूनगो द्वारा आर्थिक मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर घंटों बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सुपुर्दगी में दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed