{"_id":"603be1bc8ebc3ee976315ff1","slug":"tech-fair-at-sriram-college-of-2021-muzaffarnagar-news-mrt5276937193","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक फेयर में मॉडल का प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेक फेयर में मॉडल का प्रदर्शन किया
विज्ञापन
श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज टैक फेयर में मॉडल प्रस्तुत करते विद्यार्थी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
टेक फेयर में मॉडल का प्रदर्शन किया
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया थीम पर आधारित टैक फेयर-2021 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए 55 कॉलेजों के 2045 विद्यार्थियों ने 212 से अधिक मॉडल के साथ प्रतिभागिता की।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शोभित विश्वविद्यालय के कुलपति रंजीत सिंह, महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के कुलपति आरपी सिंह और श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन, डॉक्टर एससी कुलश्रेष्ठ ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के वर्ग-ए में कक्षा-नौ व दस के विद्यार्थियों और वर्ग-बी में कक्षा-11 व 12 के विद्यार्थियों को शामिल किया गया। बाल वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक संसाधन, अंतरिक्ष, ऊर्जा-प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, विज्ञान और समाज, नाभिकीय विज्ञान, स्वास्थ्य व पर्यावरण विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए।
वर्ग-एक में प्रथम पुरस्कार हॉली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा के मोहसिन-तुषार को और द्वितीय पुरस्कार एसडी पब्लिक स्कूल के अर्णव, नंदनी गर्ग व नीनि अग्रवाल के प्रोजेक्ट को दिया गया। तृतीय पुरस्कार आदर्श इंटर कॉलेज तल्हेडी बुजुर्ग, सहारनपुर के राहुल, मनीष, विनीत और अतुल को दिया गया। इसके साथ ही वर्ग-ए के उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज शामली से दीपाली, आकांक्षा, रूपल, केके पब्लिक स्कूल खतौली के अभिषेक, अनिकेत व मुकुल और आरडी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, तलहेडी बुजुर्ग, सहारनपुर के इकरा, आकांक्षा व नव्या को भी अक्रियाशील प्रोजेक्ट के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
वर्ग-बी में प्रथम पुरस्कार एसडी पब्लिक स्कूल से शिवानी, गरिमा व नंदनी, द्वितीय पुरस्कार इस्लामिया इंटर कॉलेज के शुएब, आदिल, अब्दुल कादिर व अब्दुल खालिद और तृतीय पुरस्कार कल्याणकारी इंटर कॉलेज जागाहेड़ी के आंचल, श्रेया और सुहानी को दिया गया। इसके अलावा, केके इंटर कॉलेज के लवीश, हिमांशु, हॉली चाइल्ड पब्लिक स्कूल जदौडा के आरंभ, करीना, हिमांशु, वुहान और आरके इंटर कॉलेज, शामली के पंकज, विकास, अभिषेक, रजत व केशव को भी पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा, लेन गेमिंग प्रतियोगिता में आदित्य, आकाश चौधरी, आदर्श द्विवेदी, शिवांश बंसल, कुलदीप व अंशुल सिंह विजयी रहे।
पोस्टर मेकिंग में अरमान, हिमांशु, सागर, कल्याण, भावना जोशी व मानसी नागर विजेता रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने बाल वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडल्स की सराहना करते हुए उन्हें देश का भविष्य बताया। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के निदेशक डॉ आलोक गुप्ता, साक्षी श्रीवास्तव, कनुप्रिया, नीतू सिंह, रूपल मलिक, रोहताश सिंह, अश्वनी कल्याणी और डॉ सुभाष यादव आदि का सहयोग रहा।