फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teachers will have to undergo medical board investigation

शिक्षकों को मेडिकल बोर्ड से करानी होगी जांच

Wed, 04 Mar 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Teachers will have to undergo medical board investigation
शिक्षकों को मेडिकल बोर्ड से करानी होगी जांच
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंतर जनपदीय तबादले के लिए बीमारी से संबंधित दस्तावेज देने वाले शिक्षकों को जिला स्तर पर गठित मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य की जांच करानी होगी। ऐसे 61 शिक्षकों की सूची स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई है। छह मार्च तक जांच नहीं कराने पर उनके आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।

शासन ने अंतर जनपदीय तबादले के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों से आनलाइन आवेदन मांगे थे। जिले से 648 शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। इनमें से 335 शिक्षकों के आवेदन पर आपत्ति लगी है। जिन शिक्षकों ने बीमारी से संबंधित दस्तावेज संलग्न किए हैं उनका जिला स्तर पर गठित मेडिकल बोर्ड से सत्यापन कराया जाना है। बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षकों को छह मार्च तक मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होकर बीमारी से संबंधित जांच करानी होगी। कोई शिक्षक जांच नहीं कराता है या बीमारी से संबंधित उसका दावा सही नहीं पाया जाता है तो तबादले का आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। उधर, तबादले की प्रक्रिया लंबी होने से शिक्षक परेशान हैं। प्रक्रिया अप्रैल तक चलेगी। इससे शिक्षकों का अपने पसंदीदा जिले में जाने की उम्मीद कमजोर पड़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed