{"_id":"578fcab14f1c1bb52ac4b70c","slug":"teachers-took-to-the-streets","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षक सड़कों पर उतरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षक सड़कों पर उतरे
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए प्रदर्शन करते शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अटेवा-पेंशन बचाओ मंच की ओर से शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुरानी पेेंशन बहाली के लिए सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। नगर में पदयात्रा कर जुलूस निकाला। कचहरी गेट पर आकर नवीन पेंशन योजना (एनपीएस)का पुतला फूंका। डीएम दफ्तर का घेराव कर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा, जिसमें नवीन पेंशन योजना का विरोध जताया।
मंच के जिला संयोजक देवेंद्र शर्मा और जिला महासचिव अजय कुमार के नेतृत्व में काफी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी दुपहर को डीआईओएस कार्यालय पर एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना प्रत्येक शिक्षक और कर्मचारी का संवैधानिक अधिकार है, जिसे सोची समझी साजिश के तहत समाप्त किया गया है। यहां से सभी प्रदर्शन कारी प्रदर्शन करते हुए जुलूस के रुप में महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक, मालवीय चौक से होते हुए कचहरी पहुंचे।
गेट पर नवीन पेंशन योजना का पुतला जलाया। डीएम आफिस का घेराव कर प्रशासन को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। प्रदर्शनकारियों में प्रधानाचार्या डॉ अनीस अहमद, अमित रुहेला, प्रीतवर्धन, अजयपाल, रमेशचंद्र, राजश्री शर्मा, अर्चना, पूनम, बबीता मलिक, आकांक्षा चौधरी, नूरजहां, नीतू, सुनीता, अलका, अमृत पाल, संजीव कुमार, योगेश तोमर, शबनम, तबस्सुम, नीलम, ज्ञानेंद्र, रुपाली, संतराम, संतोष, राजकुमार, सुभाष, अनुज गोयल, सरफराज अहमद, संदीप कौशिक, अजय कुमार, सुनील कुमार, विनोद, संजीव वर्मा, पदमाकर यादव, अखिलेश आदि शामिल रहे।