फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teachers make children sanskaravan: Vikram Saini

बच्चों को संस्कारवान बनाएं शिक्षक : विक्रम सैनी

Wed, 17 Mar 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Teachers make children sanskaravan: Vikram Saini
खतौली में स्थित कबूल कन्या इण्टर कालेज में समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बच्चों को संस्कारवान बनाएं शिक्षक : विक्रम सैनी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। कबूल कन्या इंटर कॉलेज में बीआरसी द्वारा आयोजित प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह में विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि शिक्षक बच्चों को संस्कारवान बनाएं। समारोह में ग्रामीण अंचल के बच्चों को किस प्रकार स्कूल लाएं, उन्हें शिक्षा दें, उनके अभिभावकों को कैसे समझाएं आदि विषयों पर बताया गया।
प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि योगी सरकार में बच्चों के विकास में बड़ा सहयोग दिया जा रहा है। सभी स्कूलों को प्राईवेट स्कूलों की तरह कायाकल्प कराया जा रहा है। ऐसे में अध्यापक को भी चाहिए कि बच्चों में अच्छे संस्कार डालें। उन्होंने अपने गुरु विजयपाल मास्टर का जिक्र करते हुए कहा कि वह आज जो कुछ भी हैं, उनके द्वारा दी गई शिक्षा का फल है।
विज्ञापन

एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने अध्यापकों को आह्वान किया कि वह अपने विद्यालय के बच्चों को अच्छी तरह से शिक्षा दे। समारोह में एआरपी पूनम रानी ने विभागीय योजना की जानकारी दी। प्रेरक अध्यापक के रूप में राजेंद्र कुमार, अंकुर कुमार, संजय कुमार, कपिल, विजय, रीतु जैन, अमरेश शर्मा, बलेराम, रीना सिंह, नरेश, दमयंती, विक्रांत कुमार आदि को सम्मानित किया। महिला सशक्तिकरण के लिए विनीता सिंह बेगराजपुर को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता शिक्षक नेता बालेंद्र कुमार तथा संचालन बलेराम ने किया। बीडीओ पवन विश्वकर्मा, ब्लाक चिकित्सा प्रभारी डॉ. एके सिंह, बीईओ नरेंद्र सिंह, पंकज भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed