{"_id":"6409cb66533588b12d0b0bd4","slug":"teachers-honored-on-womens-day-muzaffarnagar-news-c-14-1-147273-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: महिला दिवस पर शिक्षिकाएं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: महिला दिवस पर शिक्षिकाएं सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रबुद्ध जनमंच की ओर से एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष निशांक जैन ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं आत्मनिर्भर और स्वतंत्र हैं। हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला दोनों समान रूप से योगदान करते हैं।
पवन कुमार गोयल ने कहा कि महिलाओं को अपने हक के लिए पहले खुद से लड़ना होगा, ताकि वह दुनिया से लड़ने में मजबूत हो सके। प्राचार्य डॉ सचिन गोयल ने कहा कि महिलाओं के रूप में लिया जाने वाला पहला महत्वपूर्ण कदम आत्मविश्वास बढ़ाकर आत्मसम्मान हासिल करना, अपना महत्व समझना एवं अपनी देखभाल कर अपना सम्मान करना है।
इस दौरान शिक्षिकाओं को प्रतीक चिह्न भेंट किए गए। इस मौके पर डॉ सौरभ जैन, विभागाध्यक्ष डॉ रवि अग्रवाल, नीतु गुप्ता, एकता मित्तल, डॉ नवनीत वर्मा ने विचार रखे। संचालन डॉ मोनिका रूहेला और डॉ मानसी अरोरा ने किया।