फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teachers are not providing service book to accounts department

Muzaffarnagar News: लेखा विभाग को सर्विस बुक उपलब्ध नहीं करा रहे शिक्षक

Wed, 29 Mar 2023 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Teachers are not providing service book to accounts department
- वेतन निर्धारण और पदोन्नति में गड़बड़ी के बाद चल रही जांच
विज्ञापन


- अब तक 150 शिक्षकों के वेतन निर्धारण और पदोन्नति में सामने आई गड़बड़ी


अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के वेतन निर्धारण और पदोन्नति में गड़बड़ी के अब तक 150 मामले सामने आ चुके हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। विस्तृत जांच के लिए सभी शिक्षकों की सर्विस बुक मांगी गई है। मगर, अभी तक सिर्फ 302 शिक्षकों ने ही बुक दी है।

बेसिक शिक्षा के 951 स्कूलों में करीब 3700 शिक्षक तैनात है। शिकायत के बाद लेखा विभाग ने शिक्षकों के वेतन निर्धारण और पदोन्नति की जांच शुरू कराई तो एक के बाद एक मामले सामने आने लगे। लेखा विभाग ने विस्तृत जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर शिक्षकों की सर्विस बुक मांगी है, लेकिन पर्याप्त सहयोग नहीं किया गया है। मोरना ब्लॉक से अभी तक सिर्फ 44 शिक्षकों की ही सर्विस बुक मिली है, इससे जांच प्रभावित हो रही है। बीएसए शुभम शुक्ला ने कहा कि पूरे प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन



सपा सरकार के कार्यकाल की पदोन्नति में झोल

अब तक की जांच में यह भी सामने आया है कि गड़बड़ी के अधिकतर मामले सपा सरकार के कार्यकाल के हैं। साल 2017 से पहले पदोन्नति और गलत वेतन निर्धारण के मामले मिले हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनुकंपा की नौकरियों की शुरू हुई जांच

बेसिक शिक्षा विभाग में अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों की जांच शुरू हो गई है। कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें माता-पिता दोनों बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत थे। दोनों में से एक की मौत के बाद उनकी संतान को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिल गई। यह जांच की जा रही है कि अगर माता-पिता दोनों ही बेसिक शिक्षक थे तो एक की मौत को अनुकंपा का आधार नहीं माना जा सकता। नौकरी पाने वाले ऐसे शिक्षकों की जांच चल रही है।



इस तरह के मामलों की जांच



- बेसिक शिक्षा में छठे वेतनमान निर्धारण में त्रुटि

- मनमाने ढंग से कनिष्ठ को वरिष्ठ के बराबर वेतन

- नोशनल (काल्पनिक) पदोन्नति

- जीपीएफ के प्रकरण

- जूते-मौजे का वितरण

- अनुकंपा के आधार पर नौकरी


कहां खप रही कृषि भूमि की आय

बेसिक स्कूलों के पास करीब 509 बीघा कृषि भूमि है। मगर, इससे विभाग को कोई लाभ नहीं हो रहा है। चार साल में ही करोड़ों रुपये की गड़बड़ी सामने आई है। जांच टीम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed