फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teachers and parents came face to face in GIC, created ruckus

Muzaffarnagar News: जीआईसी में आमने-सामने आए शिक्षक और अभिभावक, हुआ हंगामा

Sun, 24 Sep 2023 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Teachers and parents came face to face in GIC, created ruckus
मुजफ्फनरगर। राजकीय इंटर कॉलेज में अभिभावकों पर शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने का आरोप है। गुस्साए अध्यापकों ने थाना सिविल लाइन में पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


शहर के सरकुलर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को हंगामा हुआ। कॉलेज के उप प्रधानाचार्य नितिन कुमार व अन्य शिक्षकों ने बताया कि मासिक परीक्षा के दौरान कक्षा 11 के छात्र शोर मचा रहे थे। इस दौरान बराबर वाली कक्षा में परीक्षा करा रहे शिक्षक डॉ. सोहनपाल ने छात्रों को चुप रहने के लिए कहा और कुछ बच्चों को डांट दिया। आरोप है कि कुछ अभिभावक विद्यालय में आए और शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट करने लगे। शिक्षिका गीता, शिक्षक रजित और हरबीर सहित डॉ. सोहनपाल के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। उन्होंने बताया कि शोर सुनकर अन्य कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने मौके पर पहुंचकर अपने अध्यापकों को उनसे छुड़ाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी अभिभावकों को लेकर थाने पहुंची।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारी और अन्य शिक्षकों ने थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने आरोपियों पर मासिक परीक्षा और राजकीय कार्यों में बाधा डालने का भी आरोप लगाया। शिक्षकों ने कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। उधर, विद्यालय में हंगामा करने वाले अभिभावकों ने भी शिक्षक-शिक्षिकाओं पर अभद्र व्यवहार करने और मारपीट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अध्यापकों ने उनके बच्चों को विद्यालय में पीटा है। जिसकी जानकारी लेने के लिए वह राजकीय इंटर कॉलेज में गए थे। इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संदीप कौशिक, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, आशीष द्विवेदी, कोषाध्यक्ष विपिन त्यागी, जिला महा मंत्री सुचित्रा सैनी, संरक्षक ललित मोहन गुप्ता, शिक्षक आदर्श सिंघल, ब्रह्मप्रकाश, नरेंद्र शर्मा, ममता और भूपेंद्र आदि मौजूद रहे। उधर, भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए आरोपी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed