फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teachers absent... BSA got angry after seeing the Teachers absent... BSA got angry after seeing the dirtdirt

Muzaffarnagar News: शिक्षकों को अनुपस्थित...गंदगी को देखकर नाराज हुए बीएसए

Thu, 15 May 2025 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Teachers absent... BSA got angry after seeing the Teachers absent... BSA got angry after seeing the dirtdirt
विद्यालयों में फैली अव्यवस्था पर बीएसए ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

विद्यालयों में साफ-सफाई के साथ रंगाई पुताई के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने छह विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। विद्यालयों में छात्रों, शिक्षकों की अनुपस्थिति और विद्यालय परिसर में गंदगी को देखकर बीएसए संदीप कुमार ने नाराजगी जताई। इसके साथ ही शिक्षकों को शिक्षण कार्य में टैबलेट के रोजाना उपयोग के लिए निर्देशित किया।
सबसे पहले खतौली के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय बोपाड़ा का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते ही शिक्षिका काजल अवकाश पर मिलीं। छात्र भी नामांकित 244 के सापेक्ष 170 उपस्थित मिले। दूसरे नंबर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर भी दो शिक्षिका और एक अनुदेशक अनुपस्थित मिला।
विज्ञापन

शाहपुर के प्राथमिक विद्यालय पुरबालियान में सहायक अध्यापिका मीना कुमारी और शिक्षक नितिन कुमार अनुपस्थित मिले। विद्यालय में काफी समय से साफ-सफाई नहीं हुई थी। विद्यालय की रंगाई-पुताई भी लंबे समय से नहीं कराई गई है। अधिकांश छात्र स्कूल यूनिफार्म में भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय पुरबालियान-1 में नामांकित कुल 269 बच्चों के सापेक्ष 214 बालक-बालिकाएं उपस्थित मिले। विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक पाया गया। विद्यालय की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई के लिए निर्देशित किया गया। शिक्षकों के समय से न पहुंचने की शिकायत भी मिली।

शाहपुर के कंपोजिट विद्यालय बसधाड़ा में सहायक अध्यापिका नीता के चिकित्सा अवकाश पर होने की सूचना मिली। स्मार्ट कंपोजिट विद्यालय बेगराजपुर में शिक्षिका जिज्ञासा, हेमलता और ऋचा के अवकाश पर होने की सूचना मिली। विद्यालय में 429 में से 329 विद्यार्थी उपस्थित मिले।
बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि सभी शिक्षकों को समय से विद्यालय पहुंचने और छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed