फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teacher honored for good performance in learning output

लर्निंग आउटकम में अच्छे प्रदर्शन पर शिक्षक सम्मानित

Sun, 26 Jan 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Teacher honored for good performance in learning output
लर्निंग आउटकम में अच्छे प्रदर्शन पर शिक्षक सम्मानित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में लर्निंग आउटकम परीक्षा में ए-प्लस, ए एवं बी ग्रेड पाने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
शनिवार को सनातन धर्म इंटर कॉलेज में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। एसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शिक्षकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, ग्रीन लैंड स्कूल, कंपोजिट स्कूल सरवट के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर आठ नवंबर 2019 को हुई लर्निंग आउटकम परीक्षा में ए-प्लस, ए तथा बी ग्रेड पाने वाले स्कूलों के शिक्षकों को बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक प्रशिक्षण अनिल दत्त शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी योगेश कुमार शर्मा, डा. सविता डबराल, अलका अग्रवाल, विकास पंवार आदि मौजूद रहे। संचालन सोविंदर कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed