{"_id":"60de0ca58ebc3e9eb1286dd4","slug":"teacher-charioteer-will-do-the-homework-of-the-children-muzaffarnagar-news-mrt5454257198","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक सारथी कराएंगे बच्चों का होम वर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक सारथी कराएंगे बच्चों का होम वर्क
विज्ञापन
शिक्षक सारथी कराएंगे बच्चों का होम वर्क
मुजफ्फरनगर। तीन महीने बाद बृहस्पतिवार को परिषदीय स्कूलों के अलावा इंटर कॉलेज खुल गए। सिर्फ शिक्षक ही पहुंचे और अभिलेखों के अधूरे कामकाज को निपटाया। परिषदीय स्कूल के शिक्षक मई से ई-लर्निंग कक्षाओं में पढ़ाई करा रहे है। गांव देहात में कमजोर नेटवर्क और मोबाइल फोन के अभाव में 35 प्रतिशत ही पढ़ाई हो पा रही है। शासन ने बच्चों का होमवर्क पूरा कराने के लिए शिक्षक सारथी योजना चलाई है।
बृहस्पतिवार से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है। अभी स्कूलों में शिक्षण कार्य कराने की अनुमति शासन से नहीं मिली है। शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से ही बच्चों को पढ़ाएंगे। शहर के पूर्वी पाठशाला की प्रधानाध्यापिका निगहत परवीन, प्राथमिक विद्यालय खालापार के इंचार्ज आदेश पंवार व स्कूल के शिक्षकों ने साफ -सफाई कराई। सिखेड़ा के कंपोजिट विद्यालय में इंचार्ज मोहम्मद शोएब ने शिक्षकों के साथ समस्त रिकॉर्ड दुरुस्त किए। कंपोजिट विद्यालय निराना में प्रधानाध्यापक रीता ने गांव से मजदूरों को बुलाकर स्कूल में साफ-सफाई कराई। शिक्षकों ने मिड-डे-मील से संबंधित बच्चों के खातों की जानकारी एकत्रित की है। बच्चों का पंजीकरण भी कराया जाएगा।
चरथावल ब्लॉक में करीब 750 सारथी बनाए
चरथावल। ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में 451 शिक्षक तैनात हैं। हर अध्यापक को दो-दो छात्रों को चयनित कर शिक्षक सारथी नियुक्त करने का लक्ष्य दिया गया। ब्लॉक में करीब 750 सारथी बनाए जा चुके हैं। इस योजना में उन बच्चों को चुना गया है, जो मेधावी और सीनियर कक्षाओं में जा चुके हैं। उन्हें गांव में आसपास के कमजोर बच्चों, खासकर जिनके पास मोबाइल फोन नहीं है, के घर जाकर पढ़ाई कराने की लक्ष्य दिया जा रहा है। घिस्सुखेड़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक आदेश शर्मा ने बताया पहले दिन स्कूल में प्रांगण में क्यारियों में पौधों की छटाई की और अभिलेखों का कार्य निपटाया है। चार जुलाई को वन महोत्सव के लिए स्कूलों में तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पौधरोपण किया
पुरकाजी। बृहस्पतिवार से प्राइमरी व जूनियर स्कूल खुले गए। अध्यापकों ने स्वयं ही विद्यालयों में सफाई की। उसके बाद कई विद्यालयों में पौधरोपण किया गया। प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा व प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी, क्षमा मित्तल ने बताया कि विद्यालय खोलकर विद्यालयों की सफाई की गई तथा रिकार्ड दुरुस्त किए। उच्च प्राथमिक विद्यालय तुगलकपुर में प्रधानाध्यापक मेराज खालिद रिजवी और ग्राम प्रधान अनिल गौतम ने पौधरोपण किया।