फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teach traffic rules to students

छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक के नियम बताए

Sat, 26 Mar 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teach traffic rules to students
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वच्छता अभियान चलाया गया। छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक के नियमों की जानकारी दी गई। आगजनी की घटनाओं के प्रबंधन के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

एनएसएस के सभी स्वयं सेवर चयनित बस्तियों कल्याणपुरी, अवध विहार में पहुंचे और श्रमदान किया। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारियों अभिषेक सिंह, डॉ. आईडी शर्मा, जॉनी कुमार के नेतृत्व में आम जनता को महत्वपूर्ण जानकारी दी। दिन के दूसरे बौद्धिक सत्र में विशेष व्याख्यान में ट्रैफिक इंस्पेक्टर वीर अभिमन्यु ने सड़क के नियमों की जानकारी दी। सड़क पर चलते समय किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, इसके बारे में बताया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का निराकरण किया। इसी सत्र के द्वितीय वक्ता के रूप में अग्निशमन इंस्पेक्टर नरेश मलिक के नेतृत्व में टीम ने कैंप में आगजनी की घटनाओं तथा आपदा प्रबंधन पर प्रदर्शन के साथ व्याख्यान दिया। जन और धन की हानि को कैसे बचाया जा सकता है समझाया। मौके पर प्रीत त्यागी युवराज, वैशाली, शुभालक्ष्मी, वंशज, अंकुश कुमार, राजीव गंगवार, केशव गंगवार भारती, पारुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed