फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teach children Sanskrit for good values

अच्छे संस्कारों के लिए संस्कृत पढ़ाएं

Sun, 11 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Teach children Sanskrit for good values
अच्छे संस्कारों के लिए बच्चों को संस्कृत पढ़ाएं
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में प्रदेश के श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने कहा कि हमें अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने के लिए संस्कृत पढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में सबसे बड़ा परशुराम विश्वविद्यालय बनेगा।
कस्बे के शंकर पैलेस में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ शाखा बुढ़ाना के बैनतले आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि सुनील भराला ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि हमारे बच्चे यह नहीं जानते भगवान परशुराम कहां पैदा हुए थे। यह चिंता का विषय है। भगवान परशुराम ने उनका सर्वनाश किया था, जो महिलाओं का उत्पीड़न करते थे। बच्चों को आगे बढ़ने के लिए संस्कारवान होना जरूरी है। संस्कृत पढ़ने से ही बच्चे संस्कारवान बन सकते हैं। देश में बड़ा परशुराम विश्वविद्यालय बनेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों की उच्च शिक्षा पर बल दिया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के बिना हमारे बच्चे अच्छे पदों पर नहीं पहुंच सकते। उन्होंने कहा कि हमें अपने समाज के लिए भी चिंतन करना चाहिए। उन्होंने भाजपा को अपना असली घर बताया। उन्होंने कहा कि आपका संगठन मजबूत होना चाहिए। संगठन में शक्ति होती है। संगठन के बिना हम कुछ भी प्राप्त नहीं कर सकते। कार्यक्रम के आयोजक मुकेश शर्मा ने भी संगठन की एकता पर बल दिया। इस मौके पर अरविंद राज, नितिन, धर्मवीर, हिमांशु कौशिक, रविभूषण शर्मा, प्रशांत, हरीश, जोगेंद्र, शुभम, रजनीश, अनिल व रामनाथ आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed