फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   TB is attacking people, 29 new patients found

Muzaffarnagar News: लोगों पर हमला कर रहा टीबी, 29 नए मरीज मिले

Wed, 18 Sep 2024 04:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
TB is attacking people, 29 new patients found
मुजफ्फरननगर। टीबी की बीमारी आज भी लोगों पर हमला कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर-घर की जा रही जांच में 29 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि पोलियो की तर्ज पर टीबी के रोगी खोजने का अभियान अभी जारी है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत एक्टिव केस फाइडिंग यानी एसीएफ अभियान की शुरुआत की गई है। गत नौ से 20 सितंबर तक चलने वाले एसीएफ के तहत स्वास्थ्य विभाग की 242 टीमें लगाई गई हैं। विभागीय टीम घर-घर जाकर लक्षणों के आधार पर जांच कर रही हैं। हालांकि बरसात के दौरान दो दिन अभियान नहीं चला।
विज्ञापन

इस अभियान में जनपद के लगभग सात लाख लोगों को आच्छादित किया गया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. लोकश चन्द्र गुप्ता ने बताया, 10 दिन तक चलने वाले कार्यक्रम के तहत लक्ष्य किए गए 7018940 लोगों के सापेक्ष छह कार्यदिवसों में 449113 जनसंख्या आच्छादित की जा चुकी है। उन्होंने बताया, अभियान के तहत 5318 संभावित टीबी रोगियों का बलगम नमूना चैक किया गया। जिनमें 29 टीबी रोगी पाये गये। बताया, जनपद में वर्तमान में कुल 6912 टीबी खोजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed