फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tax of Rs 10 lakh 25 thousand collected from businessman in Khatauli

Muzaffarnagar News: खतौली - 10 लाख 25 हजार का जुर्माना वसूला

Fri, 09 Feb 2024 02:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 09 Feb 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Tax of Rs 10 lakh 25 thousand collected from businessman in Khatauli
- स्क्रैप कारोबारी के यहां जीएसटी की टीम ने छापा मारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। कस्बे में एक स्क्रैप कारोबारी के यहां जीएसटी की टीम ने छापामार कार्रवाई की। जांच टीम को अभिलेखों में गड़बड़ी मिली। जीएसटी की टीम ने मौके पर ही जुर्माना वसूलते हुए संदिग्ध कागजों को सील कर दिया।

जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर विवेक मिश्रा के नेतृत्व में खतौली क्षेत्र में मोहल्ला इस्लामाबाद भूड़ पर स्क्रैप कारोबारी के प्रतिष्ठान एचओएसआर इंटर प्राइजेज पर जांच की गई। कारोबारी ने स्क्रैप का गोदाम गाजियाबाद क्षेत्र में भी बना रखा है, जबकि खरीद और फरोख्त का काम खतौली में दिखाया गया है। टीम ने गाजियाबाद के बाद खतौली पहुंचकर सभी अभिलेखों की पड़ताल की। आफिस में स्टाक समेत माल के खरीद जीएसटी बिल और सामान्य बिलों की जांच की गई।
विज्ञापन

जिसमें लगभग 37 लाख रुपये का माल अभिलेख पुस्तकों में दर्ज नहीं पाया गया। टीम ने मौके पर 10 लाख 25 हजार रुपये का टैक्स जमा कराया। डिप्टी कमिश्नर विवेक मिश्रा ने बताया कि लगभग 24 घंटे चली जांच के बाद अभिलेखों में गड़बड़ी मिलने पर 10 लाख 25 हजार का जुर्माना वसूला गया। संदिग्ध कागज मिले, जिन्हें मौके पर सीज किया। टीम में असिस्टेंट कमिश्नर वाईपी सिंह, एसडीओ अनिल कुमार, महावीर प्रसाद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed