{"_id":"61e076c211e13f40952036e6","slug":"tantric-cheated-one-person-in-cash-of-thousands-khatauli-news-mrt573210128","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक ने एक व्यक्ति से हजारों की नगदी ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक ने एक व्यक्ति से हजारों की नगदी ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। तांत्रिक ने तंत्र मंत्र क्रिया से पारिवारिक क्लेश को दूर करने के लिए एक व्यक्ति से हजारों रुपए की नगदी ठग ली। तांत्रिक व्यक्ति को धोखा देकर नगदी लेकर फरार हो गया।
बिजनौर के रहने वाले आदिल पुत्र इदरीश ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उनके यहां एक तांत्रिक आया था। पारिवारिक क्लेश दूर कराने के लिए आदिल तांत्रिक के झांसे में आ गया। बृहस्पतिवार को आदिल जानसठ में तांत्रिक की बताई हुई जगह पर पहुंचा। तांत्रिक ने आदिल से पांच हजार रुपये की नकदी ले ली और फरार हो गया। आदिल ने उसे काफी तलाशा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद आदिल बिना पुलिस कार्रवाई के अपने घर वापस लौट गया। बता दें इसके पूर्व भी इसी जगह पर उसी तांत्रिक ने एक महिला से हजारों रुपये की नकदी हड़प ली थी।