फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tanker went out of control and overturned, worker died after being crushed

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, दबने से मजदूर की मौत

Fri, 09 Feb 2024 02:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 09 Feb 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Tanker went out of control and overturned, worker died after being crushed
खालापुर में पलटा सेफ्टी  टैंकर
- वार्ड संख्या 51 के अंतर्गत मोहल्ला खालापार में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। खालापार में सेफ्टी टैंक साफ करने के बाद मलबा लेकर जा रहा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान बराबर में चल रहे मजदूर की टैंकर व दीवार के बीच दबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शहर के वार्ड संख्या 51 के अंतर्गत मोहल्ला खालापार की एक मीनार वाली मस्जिद के पास संकरी गली में रहने वाले शफी अब्बास जैदी के घर इंद्रा काॅलोनी निवासी गुरमीत सेफ्टी टैंकर लेकर सफाई कार्य के लिए गया था। उसके साथ एकता विहार काॅलोनी निवासी मजदूर मनीष (36) भी था। गली में पालिका की ओर से आरसीसी नाली का निर्माण कराया गया है। सीसी सड़क बनाने की तैयारी है। उधर, सफाई कार्य निपटा कर मलबा लोड होने के बाद छोटे ट्रैक्टर के पीछे लगाए सेफ्टी टैंकर को गली से बाहर निकालने के दौरान मनीष टैंकर के बराबर में चल रहा था। इसी दौरान सड़क पर टैंकर अनियंत्रित होकर दीवार की तरफ पलट गया और इस दौरान मनीष टैंकर व दीवार के बीच दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

यह देखकर गुरमीत मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने मनीष को बचाने की कोशिश भी की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर हटवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वार्ड सभासद अब्दुल सत्तार ने बताया कि शफी अब्बास जैदी ने सेफ्टी टैंक साफ करने के लिए मजदूर बुलाए थे। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। सीओ रूपाली राव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों ने अभी तहरीर नही दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed