{"_id":"570d56894f1c1b7e104a6d31","slug":"tank-family-shocked-by-the-five-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मौतों से हिल गया टांक परिवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मौतों से हिल गया टांक परिवार
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 13 Apr 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता अशोक टांक का फाइल फोटो, जिनकी अस्थियां लेकर परिजन हरिद्वार गए थे।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार से अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे एक परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर से हर कोई सन्न रह गया। हादसा मंगलवार दोपहर उत्तराखंड के रुड़की के पास हुआ। पांच लोगों की मौत से परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। चार दिन पूर्व परिवार के ही भाजपा नेता के निधन के बाद उनकी अस्थियों को विसर्जित कर लौट रहे थे।
बाजार हुए बंद ः भाजपा नेता की अस्थियों के विसर्जन के बाद लौटते परिवार के साथ हुई दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरा मंडी क्षेत्र शोक में डूब गया। हादसे का समाचार मिलते ही पूरा बाजार बंद होता चला गया और लोगों ने सांत्वना देने के लिए पीड़ित परिवार के घर का रुख किया।
दर्जनों लोग घटनास्थल की ओर रवाना हो गए तो वहीं सैकड़ों लोग पीड़ित परिवारों के घर के बाहर इकट्ठा हो गए। हर जुबान पर बस एक ही बात, भगवान ने ये क्या कर दिया। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित परिवारों के घरों के भीतर का माहौल बेहद गमगीन था। महिलाओं और बच्चों की चीखों ने हर किसी को गमगीन कर दिया। घरों के बाहर खड़े लोगों के भी आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।