{"_id":"58066fa54f1c1b672c703ca4","slug":"talmel-ki-kami-mein-nahin-ho-raha-vikas","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र अौर प्रदेश सरकार में तालमेल न होने से विकास कार्य प्रभावित : हुकुम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र अौर प्रदेश सरकार में तालमेल न होने से विकास कार्य प्रभावित : हुकुम
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 19 Oct 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
बालाजी चौक के पास पत्रकारों से वार्ता करते व्यापारी नेता विनीत शारदा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के गांव बिजोपुरा में हुए अभिनंदन समारोह में कैराना के भाजपा सांसद एवं पूर्व मंत्री हुकुम सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार में तालमेल न होने के कारण विकास नहीं हो पा रहा है। केंद्र सरकार ने ढाई साल में बिजली का उत्पादन इतना बढ़ा दिया, अगर दूसरे देश भी बिजली मांगे तो भी कमी नहीं रहेगी।
बिजोपुरा गांव में सांसद हुकुम सिंह का अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले केंद्रीय विद्युत मंत्री पीयूष गोयल शामली आये थे, जिन्होंने विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 200 करोड़ रुपये मंजूर किए। केंद्र सरकार 20 से 24 घंटे बिजली देने को तैयार है, लेकिन केन्द्र एवं प्रदेश सरकार में तालमेल सहीं होना चाहिए। प्रदेश किसानों को धान बेचने की व्यवस्था खराब होने के कारण हरियाणा में धान बेचना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो किसान को उचित सम्मान एवं फसल का उचित दाम मिलेगा और निश्चित रूप से मानसिकता को बदल देंगे। शिक्षा में स्कूलों की व्यवस्था इतनी खराब है कि बच्चे 20 हैं दाखिले 200 के दर्ज हैं, क्योंकि बच्चों को मिलने वाला पौष्टिक आहार बाजार में बेच दिया जाता है। इसकी व्यवस्था ठीक होनी चाहिए। देश की जल संसाधन कमेटी ने उन्हें जिम्मेदारी दी। वे देश के कई प्रदेशों में गए, सरकार को रिपोर्ट भी सौंपी, लेकिन जब तक प्रत्येक व्यक्ति सहयोग नहीं करेगा, तब तक जल को नहीं बचाया जा सकता। प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
पुरकाजी विधानसभा से भाजपा से प्रत्याशी बनने वालों के बारे में कहा कि प्रत्याशी विधानसभा से बाहर का नहीं होना चाहिए। उन्होंने बेटियों को अधिक से अधिक शिक्षा दिलाने पर भी जोर दिया। समारोह में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज त्यागी, रामपाल टेलर ने भी अपने विचार रखे। अध्यक्षता श्याम सिंह और संचालन राजेन्द्र गुर्जर ने किया। पूर्व प्रधान सतबीर गुर्जर, ऋषिपाल मुनि, विनय कुमार, प्रताप सिंह, राकेश आडवाणी, मोहनलाल कोरी, वेदपाल ठेकेदार, गजे सिंह, रामकुमार राणा, सुक्कड़ सिंह, प्रमोद ऊंटवाल, नरेश कोरी, राजकुमार आदि मौजूद रहे।