फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Talks with ADM failed, farmers protested on the fifth day

Muzaffarnagar News: एडीएम से वार्ता विफल, पांचवें दिन भी किसानों ने दिया धरना

Sat, 17 Dec 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Talks with ADM failed, farmers protested on the fifth day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहाना/चरथावल (मुजफ्फरनगर)। जटनंगला में डेडिकेटेड फ्रेट रेल कॉरिडोर के निर्माणाधीन स्थल पर किसानों का धरना पांचवें दिन जारी रहा। भूमि के मुआवजे को लेकर एडीएम और डीएफसी के साथ हुई वार्ता हुई। मगर, इसका नतीजा नहीं निकल सका। किसानों ने समस्या का समाधान होने तक धरना जारी रखने की बात कही। उधर, धरने के कारण कॉरिडोर का निर्माण कार्य शनिवार को भी नहीं हो सका।
शनिवार की शाम को जिला मुख्यालय पर एडीएम वित्त अरविंद मिश्रा के साथ डीएफसी के एपीएम (एडिशन प्रोजेक्ट मैनेजर) कुलदीप शर्मा, एलएंडटी कंपनी के अधिकारी और किसान प्रतिनिधिमंडल की संयुक्त मीटिंग हुई। किसान प्रतिनिधिमंडल में भाकियू अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान, जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी, प्रधान के प्रति अर्जुन नारवाल आदि शामिल रहे। पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन के मुआवजे के मुद्दे पर किसानों की वार्ता रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से कराने की बात हुई। मगर, कई मुद्दों पर सहमति नहीं बनने से बैठक में कोई हल नहीं निकल सका।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अंकित ने बताया रेलवे बोर्ड से वार्ता के लिए अफसर कोई नियत तिथि नहीं बता पाए। सिर्फ रेलवे बोर्ड को चिट्ठी लिखने से मामले का निस्तारण नहीं होने वाला है। किसान मुआवजा मिलने के बाद ही धरना खत्म करेंगे। निर्माण स्थल पर बेमियादी धरना पूर्ववत चलता रहेगा। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद रात्रि में भी किसान धरना दे रहे है। धरने पर वासु, डा. दिनेश कुमार, दुष्यंत सहरावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन से कॉरिडोर का निर्माण ठप
धरने के कारण डेडिकेटेड फ्रेट रेल कॉरिडोर का कार्य भी पांच दिन से ठप है। कंपनी की जटनगला साइट के तमाम वाहन और कर्मचारी खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed