फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Talented players honored

मेधावी और खिलाड़ी हुए सम्मानित 

Mon, 26 Sep 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 26 Sep 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Talented players honored
कार्यक्रम में सम्मानित हुए छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
पद्मश्री मिसाइल वैज्ञानिक डॉ. सतीश कुमार ने कहा कि संघर्ष और परिश्रम की क्षमता के दम पर युवा विविध क्षेत्रों में कामयाबी का शिखर छू सकते हैं। शिक्षा के साथ संस्कार और सही मार्गदर्शक जरूरी है। भोपा रोड स्थित पंजाबी बारातघर जनपद जाट महासभा के अलंकरण समारोह में 253 मेधावी छात्र छात्राओं और 17 खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पद्मश्री वैज्ञानिक डॉ. सतीश कुमार ने कहा कि दृढ़ निश्चय और संस्कार विद्यार्थी को सफल बनाते हैं। बच्चों में क्षमता की कोई कमी नहीं है, सिर्फ मार्गदर्शन की आवश्यकता है। कड़ी मेहनत से छात्र-छात्राएं सिविल सर्विसीज में कैरियर बनाए। भारत की उन्नति में हर समाज का सहयोग है। विशिष्ट अतिथि डॉ राममोहन ने इस कार्यक्रम में प्रति वर्ष 25 हजार का पुरस्कार देने और समाज के दो मेधावी बच्चों को पढ़ाने की घोषणा की। 
विज्ञापन


समारोह में  डॉ. उदयवीर सिंह, कर्नल शिव प्रताप सिंह, विवेक काजला ने भी विचार व्यक्त किए। समारोह में इंटर में 96.6 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली तितावी की ईतिशा को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। अन्य सम्मानित विद्यार्थियों में रिंकल मान, मानसी चौधरी, आकाश कुमार, प्रियांजलि, आर्यन वर्मा, मोहित मलिक, अभिनव चौधरी, श्रेष्ठा शामिल है। शिक्षा विद् डॉ रामप्रकाश, तिलकराम वर्मा, अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार मलिक को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता जाट महासभा के अध्यक्ष देवीसिंह सिंभालका और संचालन महामंत्री जगदीश बालियान ने किया। इस मौके पर रामपाल वर्मा, जगबीर सिंह, राजेंद्र तोमर, ब्रजबीर सिंह, सुंदरपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, गजेंद्र पाल सिंह, श्यामपाल, दीपक बालियान, धर्मवीर काकरान, विकास बालियान, पवन सिंह, वीर सेन वर्मा, निकुंज चौधरी, नीलम चौधरी, स्वदेश चौधरी आदि मौजूद रहे।


भारत की मिसाइलों के आगे नहीं टिकेगा पाक
पद्मश्री वैज्ञानिक डॉ. सतीश कुमार ने कहा कि मिसाइल क्षमता में पाक, भारत के आगे कहीं नहीं ठहरता है। देश की सैन्य क्षमता बड़ी है। मेधावी बच्चों  के अलंकरण समारोह में भाग लेने आए वैज्ञानिक डॉ कुमार ने कहा कि भारत की मिसाइलों की क्षमता पाकिस्तान से दुगनी है। देश की सुरक्षा के लिए सेना के पास उच्च तकनीक और मिसाइलें है। भारत की सैन्य क्षमता बेहद ताकतवर है। यदि पाक ने युद्ध थोपा तो भारतीय सेना मुंह तोड़ जवाब देगी। पाक में बैठे आतंकियों को सियासी संरक्षण मिलता है। एशिया महाद्वीप में पाकिस्तान आतंक का गढ़ बन चुका है। हर परिस्थिति में देश को एकता के साथ एकजुट होकर आगे बढऩा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed