फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Talent shown in painting and poster competition

पेंटिंग और पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Thu, 14 Oct 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Talent shown in painting and poster competition
मुजफ्फरनगर के एसडी कालेज में सम्मानित हुए प्रतियोगिता के प्रतिभागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के ललित कला विभाग में नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर दश महा विद्या पेंटिंग और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई। जिसमें प्रथम वर्ग कक्षा नौ से 12 तथा द्वितीय वर्ग में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राएं रहे। मुख्य अतिथि में डॉ. निशा गुप्ता, डॉ. वंदना वर्मा रहीं। जिनके द्वारा प्रतियोगिता में तैयार की गई कलाकृतियों में से दस उत्कृष्ट कलाकृतियों को चयन कर उनके कलाकारों को सम्मानित किया गया। सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल, डॉ. अमित कुमार ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कॉलेज से पंखुड़ी गर्ग, तनु धीमान, खुशी वर्मा, अनमोल सोनी, शिखा देवी, अक्षय शर्मा, संगीता, अनुराधा, उज्जवल धीमान, मुस्कान मलिक, शशांक, सोहेल, रितिका शर्मा, वर्षा रानी, सना तथा अन्य कॉलेजों से सोनिया जयंत, अंजना, आकाश कुमार, जागीर, काजल, मोहिनी धीमान, प्रतिभा, मनु, ईवा तोमर, शिवा आदि शामिल रहे। प्रतियोगिता में डा.ॅ मंजरी बाजपेयी, विपाशा गर्ग, गुंजन सिंधी, अंकिता साहू, अलका, विशु मित्तल, कमररजा, कृष्ण कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed