{"_id":"5dab58608ebc3e93a8447a57","slug":"take-the-atrocities-on-women-seriously-khatauli-news-mrt449458849","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला नोडल अधिकारियों ने निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला नोडल अधिकारियों ने निरीक्षण किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को गंभीरता से लें
जानसठ। महिला नोडल अधिकारियों ने कोतवाली का निरीक्षण कर महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस को सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला हेल्प नंबर व एंटी रोमियो दल को मजबूत करने व क्षेत्र में छेड़छाड़ की घटनाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
शनिवार को महिला नोडल अधिकारी इंदु शर्मा, कल्पना सक्सेना व रंजनी आदि ने कोतवाली का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारियों ने अपराधों की समीक्षा करते हुए कहा कि महिला अपराध व लड़कियों के साथ हो रही छेड़खानी, शोषण व अपराधों को पुलिस गंभीरता से लें। सरकार द्वारा एंटी रोमियो दल को मजबूत करेगा तथा छात्राओं के स्कूल जाने के समय पर चौराहों पर सिविल ड्रेस में पुलिस लगाकर विशेष निगरानी रखी जाए। समीक्षा के दौरान एसपी देहात नेपाल सिंह, सीएमओ डा. पीके मिश्रा, सीडीओ आलोक यादव, सीओ धनंजय कुशवाह, सीओ भोपा राममोहन मोहन शर्मा, इंस्पेक्टर योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।