फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Take steps to prevent infectious diseases

संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए उठाएं कदम

Tue, 07 Sep 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Take steps to prevent infectious diseases
मुजफ्फरनगर के विकास भवन में बैठक लेते नोडल अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए उठाएं कदम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के नोेडल अधिकारी विशेष सचिव एपीसी शाखा डॉ. सरोज कुमार ने अधिकारियों के साथ संक्रामक बीमारियों के रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा मीटिंग के बाद नोडल अधिकारी ने डीसीओ ऑफिस का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में पहुंचकर मध्याह्न भोजन व्यवस्था को भी परखा।

सोमवार को विकास भवन के सभाकक्ष में नोडल अधिकारी डॉ. सरोज कुमार ने अधिकारियों के साथ कार्यों के क्रियान्वयन एवं धरातल पर किए गए कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह समय महामारी का है, बुखार बड़ा संकट बनकर सामने आया है। ऐसे समय में समय से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी अनेकों बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। ऐसे समय मेें अधिकारी एंटी लार्वा टीम द्वारा जनपद के शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग का कार्य कराते रहें। इस अभियान में विशेष रूप से स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा, जिसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं अन्य विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी। नोडल अधिकारी ने सभी विभागों के विभागाध्यक्ष को निर्देश दिए किअपने-अपने विभाग के लंबित कार्यों में तेजी लाएं, अगर किसी प्रकार की रुकावट है तो मुझे अवगत कराएं, ताकि मैं उस कार्य को शासन स्तर पर अवगत करवा सकें। बैठक में सीडीओ आलोक यादव, एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार सहित समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed