{"_id":"6000906f8ebc3e2e6a251c42","slug":"tahrir-given-against-rld-leaders-muzaffarnagar-news-mrt520556773","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद नेताओं के खिलाफ दी गई तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद नेताओं के खिलाफ दी गई तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद नेताओं के खिलाफ दी गई तहरीर
खतौली (मुजफ्फरनगर)। ब्लॉक प्रांगण में बुधवार को आयोजित किसान मेले में तोरणद्वार में तोड़फोड़ के साथ ही हंगामा करने के मामले में सहायक विकास अधिकारी की ओर से रालोद नेताओं के खिलाफ तहरीर दी गई है।
किसान कल्याण मिशन के तहत बुधवार को ब्लॉक परिसर में किसान मेले का आयोजन किया गया था। सहायक विकास अधिकारी कृषि प्रवीण त्यागी ने बृहस्पतिवार को तहरीर देकर बताया कि किसान मेले का उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को विभागीय योजनाओं से अवगत कराने के साथ ही उन्हें नवीनतम जानकारी से लाभान्वित करना था। आरोप है कि इसी दौरान रालोद नेता विकास बालियान अपने 10-15 साथियों के साथ मेले में पहुंचे और शांति व्यवस्था भंग करते हुए संचालक के हाथ से माइक छीनकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। हंगामा कर लौटते समय रालोद नेताओं ने तोरणद्वार भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हंगामे के चलते किसानों को सरकारी योजनाओं के संबंध में सही प्रकार से जानकारी नहीं दी जा सकी। इंस्पेक्टर एचएन सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दो पक्षों में मारपीट, पांच गिरफ्तार
खतौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव याहियापुर में राजवीर व सतपाल के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के राजवीर, सतपाल, सोनू, फोकस और सचिन को गिरफ्तार कर लिया, जिनका बाद में शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।