फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Synthetic track will be made, will train players: Anurag Thakur

आठ करोड़ से बनेगा सिंथेटिक ट्रैक, खिलाड़ियों को देंगे प्रशिक्षण : अनुराग ठाकुर

Tue, 23 Nov 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Synthetic track will be made, will train players: Anurag Thakur
अर्जुन अवार्ड विजेता अनुज पहलवान को स्मृति चिन्ह भेट करते खेल मंत्री। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा 2021 के विजेता खिलाडियों को भारत सरकार की ओर से ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान की मांग मुजफ्फरनगर में सिंथेटिक ट्रैक बनवाने की घोषणा की। इस ट्रैक पर आठ करोड़ का खर्च आएगा।
विज्ञापन

श्रीराम कॉलेज में सांसद खेल स्पर्धा के समापन समारोह में मुख्य अतिथि अनुराग ठाकुर ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा में जनता की भागीदारी कराकर डॉ संजीव बालियान ने इसे एतिहासिक बना दिया है। उन्होंने कहा कि इस स्पर्धा के विजेताओं को भारत सरकार के खर्चे पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण लखनऊ में हो या मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण देंगे। इस खेल स्पर्धा में 30 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के शामिल होने से हमारे युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि हमारे साथी डॉ संजीव बालियान ने सिंथेटिक ट्रैक की मांग रखी है। यह ट्रैक आठ करोड़ से मुजफ्फरनगर में बनेगा और इनकी मांग पूरी करता हूॅं। इस आयोजन की सफलता बता रही है कि अगले साल इसमें 50 हजार युवाओं की हिस्सेदारी होगी। उन्होंने फिट इंडिया कार्यक्रम के बारे में कहा कि हमें आधा घंटा प्रतिदिन अपनी सेहत के लिए देना चाहिए।
विज्ञापन

फिट इंडिया मोबाइल एप पर हम अपनी रोज की एक्सरसाइज डाल सकते हैं। यूपी के 25 करोड़ लोग फिट हो जाए तो पूरा देश फिट हो जाएगा। खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूलों में खेलों का माहौल बनाया जा रहा है। बच्चे शुरू से ही खेलेंगे तो देश को अच्छे खिलाड़ी मिलेंगे। सांसद खेल स्पर्धा जैसे कार्यक्रमों से खेल के प्रति एक माहौल बनता है। खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी ने दिया बढ़ावा
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश भर के पैरा ओलंपिक का मेरठ में सम्मान कर खेल के प्रति अपनी भावनाओं से अवगत करा दिया है। उन्होंने खिलाडियों को 31 करोड़ के पुरस्कार दिए है। मै और संजीव बालियान इस कार्यक्रम का हिस्सा रहे हैं। ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed