फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Syed Arshad Madni becomes organization president for the seventh time

सैयद अरशद मदनी को सातवीं बार संगठन अध्यक्ष बने

Tue, 09 Mar 2021 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Syed Arshad Madni becomes organization president for the seventh time
सहारनपुर। मौलाना सैयद अरशद मदनी - फोटो : DEVBAND
सैयद अरशद मदनी को सातवीं बार संगठन अध्यक्ष बने
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। देश में मुसलमानों के सबसे बड़े संगठन जमीयत उलमा-ए-हिंद की कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से मौलाना सैयद अरशद मदनी को सातवीं बार संगठन का अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही बैठक में देश की वर्तमान स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर भी गहनता से चर्चा की गई।

जमीयत उलमा-ए-हिंद के मीडिया प्रभारी मौलाना नियाज फारूखी ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली में जमीयत उलमा-ए-हिंद की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें जमीयत के आगामी कार्यकाल की अध्यक्षता के लिए सभी राज्य की इकाइयों की कार्यसमिति की सिफारिशों की समीक्षा की गई। जिसमें सभी राज्य की इकाइयों ने मौलाना सैयद अरशद मदनी के नाम की सिफारिश की। जिसके बाद मौलाना मदनी को सातवीं बार संगठन का अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही बैठक में देश की वर्तमान स्थिति, शासन प्रशासन की लापरवाही के साथ अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों खासकर शिक्षा और मुसलमानों के शैक्षिक पिछड़ेपन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इस पर काम करने की रणनीति तैयार की गई। इस मौके पर मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि आजादी के बाद से ही देश की सभी सरकारों ने एक निर्धारित नीति का पालन करते हुए मुसलमानों को शिक्षा के क्षेत्र में पीछे करने का काम किया है। इसलिए जमीयत अपने प्लेटफार्म से मुसलमानों में शिक्षा को आम करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मुहिम शुरू करेगी और जहां जरूरत होगी वहां स्कूल और मदरसे स्थापित किए जाएंगे। बैठक में असजद मदनी, मौलाना अशहद रशीदी, मौलाना मुश्ताक, मुफ्ती गयासुद्दीन, हाजी हसन अहमद कादरी, हाजी सलामतुल्लाह, मुफ्ती मासूम साकिब, मौलाना हबीबुर्रहमान कासमी, मौलाना मौलाना अब्दुल्लाह नासिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed