फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Swing and Tehbazari bid stuck at 69 lakhs

झूले और तहबाजारी की बोली 69 लाख में अटकी

Tue, 30 Nov 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Swing and Tehbazari bid stuck at 69 lakhs
कलक्ट्रेट में नुमाइश के टेंडर की प्रक्रिया कराते कर्मचारी व अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक पदर्शनी के टेंडरों को छोड़ने की प्रक्रिया बोली दाताओं के पूल से खटाई में पड़ गई। मुख्य ठेके झूले और पार्किंग की बोली मात्र 69 लाख तक ही पहुंची। फिलहाल प्रशासन ने ठेका छोड़ने की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के सभागार में दोपहर से ही नुमाइश के टेंडरों को लेकर चहल-पहल दिखाई दी। प्रशासन ने जो टेंडर डलवाए उसमें 69 लाख की सबसे ज्यादा रकम मिली। सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार ने जब खुली बोली शुरू कराई तो उसमें भी इससे आगे कोई सा ठेकेदार नहीं बढ़ा। बोली दाताओं से सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि इस पूरे मामले को डीएम के सामने रखेंगे जो निर्णय लेना है वही लेंगे। इसी के साथ कोल्ड ड्रिंक का ठेका लेने कोई नहीं आया। सर्दी होने के कारण इस पर ध्यान नहीं दिया गया, इससे पहले प्रशासन को इसमें सवा लाख रुपये मिल जाते थे। इसी तरह साउंड विज्ञापन का ठेका जो दो लाख में जाता था, उसका एक लाख तक का टेंडर ही आया। बिजली डेकोरेशन का ठेका 1.25 लाख का पहले था अब भी इतने का ही आया। कुल 14 टेंडर होने थे, जिनमें चार टेंडर नुमाइश की आय के होते हैं और दस खर्च के होते हैं। फिलहाल खर्च वाले टेंडर भी रोक लिए गए हैं।
विज्ञापन

बोली कम आई है
एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया में मुख्य बोली झूला और पार्किंग की होती है, जो काफी कम आई है। प्रक्रिया को दोबारा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed