{"_id":"609197308ebc3ed20342d22a","slug":"sweeper-between-security-and-responsibility-muzaffarnagar-news-mrt5370846165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा और जिम्मेदारी के बीच फसे सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा और जिम्मेदारी के बीच फसे सफाईकर्मी
विज्ञापन
सुरक्षा और जिम्मेदारी के बीच फंसे सफाईकर्मी
मुजफ्फरनगर, खतौली। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए नगर में साफ सफाई की व्यवस्था के साथ सैनिटाइज कराने की जिम्मेदारी नगरपालिका में तैनात सफाई कर्मचारियों के कंधों पर है। हालांकि सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा की दृष्टि से कोई भी सामग्री नहीं दी जा रही है। नतीजतन सफाई कर्मचारी सुरक्षा और जिम्मेदारी के बीच फंसे हैं।
सवा लाख के आसपास की जनसंख्या वाले नगर की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी नगरपालिका के कर्मचारियों पर है। कस्बे के कई मोहल्लों में कोरोना मरीज होम आइसोलेसन में हैं। इन मोहल्लों में विशेष सफाई अभियान के साथ-साथ सैनिटाइज करने का काम सफाई कर्मचारी बखूबी निभा रहे हैं, परंतु उनकी सुरक्षा के प्रति नगरपालिका प्रशासन लापरवाह दिखाई दे रहा है। सफाई कर्मचारी राशिद, जोनी, राजपाल, रवि, सुनील, जयंती प्रसाद, ज्ञानचंद से बात की गई, तो उनका कहना है कि नगर की साफ सफाई में सभी सफाई कर्मचारी लगे हैं। होम आइसोलेट हुए मरीजों के द्वारा जिन थर्माकोल की प्लेट में खाना खाया जाता है, वह घर से बाहर फेंक दी जाती है, जो संक्रमित होती है। सफाई कर्मचारी अपनी जान की परवाह किए बिना सफाई कर रहा है। पालिका प्रशासन द्वारा उनकी सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।