फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sweaty people coming in the hot summer

भीषण गर्मी में लोगों को आ रहे पसीने 

Mon, 21 May 2018 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Mon, 21 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sweaty people coming in the hot summer
गर्मी के बीच चेहरे पर कपड़ा लपेटकर गुजरतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी का असर आम जनमानस पर दिखाई देने लगा है। दिन में एक बजे से चार बजे तका बाजारों में सन्नाटे जैसी स्थिति शुरू हो गई है। तापमान 40 डिग्री के आसपास होने से दोपहरी में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। लोग अपने रोजमर्रा के काम सुबह और शाम के समय ही कर रहे है।
विज्ञापन


गर्मी का पारा लगातार आगे बढ़ रहा है। गर्मी का पारा जिस तरह बढ़ रहा है आम आदमी भी उसी तरह बचाव के तरीके ढूंढ रहा है। भीषण गर्मी के चलते आम जनमानस पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दिन में भरी दोपहरी में आम आदमी सड़क पर मजबूरी में ही निकल रहा है। अधिकतम लोग एक बजे से लेकर चार बजे तक घर या अपने प्रतिष्ठान पर ही आराम करते हैं। बाजारों में दोपहरी के समय सन्नाटा जैसे हालात हो रहे है।
विज्ञापन


लोग अपने रोजमर्रा के काम सुबह और शाम में ही कर रहे हैं। बाजारों में रौनक भी सुबह-शाम में ही हो रही है। दिन में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर भी दुपहरी में यात्रा करने से लोग कतरा रहे हैं। गर्मी के चलते बाजारों में मिट्टी के बर्तनों की डिमांड बढ़ रही है। गर्मी में लोग करवे और घडे़ में रखे जाने वाले पानी को पसंद कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ी 
गर्मी का मौसम शुरू होते ही पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ जाती है। बाजार में जहां गन्ने के रस के ठेले बढ़ गए हैं, वहीं लस्सी, मैंगो शेक की दुकानें भी सजने लगी है। इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। ठंडा दूध और छाज की मांग भी बाजार में है।  

कूलर, पंखों की बिक्री बढ़ी
गर्मी के बढ़ते ही बाजारों में पंखों और कूलर की डिमांड बढ़ गई हैं। दुकानदारों के यहां पंखों और कूलर की बिक्री अचानक बढ़ी है। गर्मी के मौसम में मध्यम वर्ग के लोग कूलर और पंखे ही लेते हैं। अमीर लोग एसी लगवा रहे हैं। एसी की डिमांड भी काफी बढ़ी है।  


अब नानी के घर जाएंगे बच्चे
स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां पड़ गई है। परिषदीय विद्यालयों के साथ अधिकतम पब्लिक स्कूलों में भी ग्रीष्म कालील अवकाश शुरु हो गया है। छुट्टियों में बच्चे खुश है, अब अपनी नानी के घर जाने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ मौसी तो कुछ बुआ के घर भी घूमकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed