फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Swara Kokila pays heartfelt tribute to Lata Mangeshkar

स्वर कोकिला लता मंगेशकर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

Mon, 07 Feb 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Swara Kokila pays heartfelt tribute to Lata Mangeshkar
गांधी कालोनी में मोमबत्ती जलाकर गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दते कलाकार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। स्वर कोकिला के नाम से विख्यात भारत रत्न लता मंगेशकर कोरोना से जंग हार कर दुनिया को विदा कह गईं। उनके निधन से प्रशंसकों में शोक की लहर छा गई, विभिन्न संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

स्वर कोकिला, दीदी और ताई जैसे नामों से लोकप्रिय लता मंगेशकर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। फैंस उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे थे, लेकिन आज इस बुरी खबर से करोड़ों संगीत प्रेमियों का दिल टूट गया। सैकड़ों कालजयी गानों को अपनी आवाज देने वाली लता दीदी अनंत यात्रा पर चली गईं। मुजफ्फरनगर में भी उनके प्रशंसकों में मायूसी छा गई और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। भोपा रोड पर श्रीराम भवन पर लता दीदी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प चढ़ाये गए। श्रद्धांजलि देने वालों में मनीष चौधरी, केपी चौधरी, सुरेंद्र मित्तल, रामानुज दूबे, शेखर जोशी, अशोक गुप्ता, नवीन कश्यप, विशाल वर्मा, सचिन शर्मा, विशाल गोयल, मनीष चौधरी उर्फ गोलू, भूपन शर्मा, अनिल शर्मा, संदीप गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वर साम्राज्ञी के निधन पर मैजिक डांस एकेडमी पर सर्व समाज समन्वय समिति एवं मैजिक डांस एकेडमी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राजीव मोहन गोयल, कोरियोग्राफर मोहन अरोरा ने कहा कि लता को पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। एक बार जब लता ने ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी र्जा याद करो कुर्बानी गीत अपनी सुरीली व भाव विभोर कर देने वाली आवाज में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की उपस्थिति में गाया तो बताते हैं कि पण्डित नेहरू की आंखों में भी आंसू आ गए थे। गायक सत्यपाल सिंह सिंगर, बसन्त कुमार गोयल, अंजू अरोरा, अजय वर्मा अनेजा, आशीष शर्मा, मनीष चावला, साहिल, अमन, अंशिका बंसल, विशा चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed