फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Swami Vivekananda's birth anniversary celebrated as National Youth Day

राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

Tue, 12 Jan 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda's birth anniversary celebrated as National Youth Day
केएल जनता इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर मार्ल्यापण करते शि? - फोटो : DEVBAND
राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती
विज्ञापन

देवबंद। स्वामी विवेकानंद की जयंती मंगलवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस उपलक्ष्य में शिक्षण संस्थाओं में वेबिनार समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वेबिनार में प्राचार्य डा. मोनिका सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का मानना था कि दुनिया के कल्याण के लिए जब तक कोई अवसर नहीं है तब तक महिलाओं की स्थिति में सुधार नहीं हो सकता। इसलिए हमें महिलाओं को शिक्षित करना होगा। डा. टीना ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन में विशेषकर महिलाओं में उत्थान करने का प्रयास किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन

केएल जनता इंटर कॉलेज में कार्यक्रम में प्रबंधक दीपकराज सिंघल और प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया। विवेकानंद ने दुनिया को भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के बारे में अवगत कराया। उन्होंने अल्पायु में इस दुनिया के सामने ऐसे मानक स्थापित किए जिनसे हमें सदैव नई प्रेरणा मिलती रहेगी। मनीष त्यागी आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर राजकुमार, संजय धीमान, बलदेव राज, विजयपाल, गौरव राव, अभिलाष हर्षवर्धन, सचिन, नर्मदा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरके पब्लिक स्कूल में बच्चों ने स्वामी विवेकानंद के प्रेरणा स्रोत उपदेश व विचारों से सभी को अवगत कराते हुए उनकी उपलब्धियां बताई। चेयरमैन राजेश चौहान, डा. कुलदीप राणा और प्रधानाचार्य ए के सिंह ने छात्रों को स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग चलने की शिक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed