फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Swami Vivekanand Jayanti Muzaffarnagar

युवा दिवस पर छात्रों ने किया सूर्यनमस्कार, अधिकारियों पर लगाए पौधे

Sat, 13 Jan 2018 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sat, 13 Jan 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
Swami Vivekanand Jayanti Muzaffarnagar
स्वामी विवेकानंद जयंती पर सामूहिक सूर्यनमस्कार करते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आधुनिक भारत की नींव रखने वाले स्वामी विवेकानंद की 154वीं जयंती देशभर में युवा दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शुक्रवार को नगर में अनेक स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सदर बाजार स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। 
विज्ञापन


सदर बाजार स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने पहुंचकर माल्यार्पण किया और कैंडल जलाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आचार्य कुल के होतीलाल शर्मा के अलावा महबूब आलम एडवोकेट, सतीश कौशिक, विनोद चौहान सहित अन्य लोगों ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को लेकर चर्चा भी की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रेमप्रकाश सुधा, इदरीश, सुषमा सैनी, राजवीर सिंह आदि रहे। नवीन मंडी स्थल पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के गेस्ट हाउस परिसर में युवा दिवस मनाया गया। यहां मुख्य अतिथि विधायक प्रमोद ऊंटवाल रहे। एसपी सिटी ओमवीर सिंह भी मौजूद रहे। सचिव मंडी समिति नरेंद्र सिंह, व्यापारी नेता संजय मित्तल, श्याम सिंह सैनी, अतुल सैनी, अचिंत मित्तल आदि रहे। कलक्ट्रेट में एडीएम सियाराम मौर्य ने पौधारोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजसेवी सोमनाथ भाटिया मौजूद रहे।  सनातन धर्म कन्या पाठशला गांधी कालोनी में विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी सोमनाथ भाटिया ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में बताया। विद्यालय में पौधारोपण किया गया।

प्रधानाचार्य अनिता शर्मा, मंजुला यादव, डॉ अंजलि गर्ग, पूनम जैन, अंजना, कृति, पूर्वा, प्रियंका, सिमरन का सहयोग रहा। उधर, स्वामी विवेकानंद की जयंती पर लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य भूदेव सिंह ने विवेकानंद के जीवन के बारे में बताया। समस्त छात्रों एवं आचार्यों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार में भाग लिया। इस अवसर पर विवेकानंद से जुडे संस्मरण सुनाए गए। 

संस्कृति प्रतियोगिता में छात्रों ने भाग लिया 
मुजफ्फरनगर। विबग्योर स्कूल में विवेकानंद जयंती पर भारतीय संस्कृति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विवेक, वंश, उमर, अभिषेक, अरिन ने श्रेष्ठता हासिल की। कक्षा पांच से दस तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

निदेशक निशा त्यागी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विश्वस्तर पर भारतीय संस्कृति का ज्ञान फैलाया। छात्रा अंशिका ने कहा कि युवा स्वामी विवेकानंद को पढ़े भारत को समझ पाएंगे। संस्कृति परीक्षा के विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र, मेडल से सम्मानित किया गया। उप प्रधानाचार्य अनुराधा शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। 

स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाएं
मुजफ्फरनगर। खंड शिक्षा अधिकारी सदर सुदर्शन लाल ने गांव सिमली के विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से अनेक विषयों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मिड-डे-मील में सुधार के लिए ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह निर्देश दिए।


प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार के साथ मीना मंच मिड डे मील शिक्षक अभिभावक संघ, रजिस्टर आदि के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के बाद उन्होंने बच्चों को स्वामी विवेकानंद के बारे में बताया। कहा कि हमेशा अपने जीवन में उत्साह बढ़ाने की सोच रखनी चाहिए। विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में अपनाने पर बल दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed