फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Swami Omanand honored the officers

स्वामी ओमांनद महाराज ने अधिकारियों से सम्मानित किया

Wed, 13 Nov 2019 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Swami Omanand honored the officers
3-शुकतीर्थ के शुकदेव आश्रम में अधिकारियों को सम्मानित करते स्वामी ओमानंद महाराज। - फोटो : KHATAULI
स्वामी ओमानंद ने अधिकारियों को सम्मानित किया
विज्ञापन

मोरना। शुकतीर्थ में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को सकुशल संपन्न कराने को लेकर शुकदेव आश्रम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने अधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया।

जिला पंचायत मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में 9 से 12 नवंबर तक मेले का आयोजन किया गया। जिले के काफी संख्या में अधिकारियों को मेले को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मेले के दौरान अपर मुख्य अधिकारी नूतन शर्मा, इंजीनियर कमल किशोर आदि की टीम व प्रशासन की ओर से एसएसपी अभिषेक यादव के दिशा निर्देशन में एसपी देहात नेपाल सिंह, सीओ भोपा राममोहन शर्मा, थाना प्रभारी एमएस गिल, मेला इंचार्ज यशपाल सिंह, ककरौली थाना प्रभारी विजय बहादुर यादव, मोरना पुलिस चौकी प्रभारी लेखराज सिंह, शुकतीर्थ पुलिस चौकी प्रभारी जगपाल सिंह आदि पुलिसकर्मियों को मेला सकुशल संपन्न कराने पर सम्मानित किया गया। वहीं, मेले के आयोजन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित राठी, गंगा सेवा समिति सचिव चौधरी महकार सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधान सुशील शर्मा, हर्ष मणि, आचार्य उप्रेती, युवराज, ठाकुर जी, आशीष शास्त्री, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed