{"_id":"679bc50ca9d949703c0fa491","slug":"suspicion-on-a-close-relative-preparations-were-being-made-to-dispose-of-the-body-after-the-murder-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-138806-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: करीबी पर शक, हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: करीबी पर शक, हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की थी तैयारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार। गांव बसेड़ा में खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले दिलशाद के बेटे सैफ (6) की हत्या कर दी गई। ग्रामीणों व पुलिस ने आशंका जताई है कि बालक का अपहरण करने वाला व्यक्ति पीड़ित परिवार का परिचित है। वह बालक को गांव से बाहर नहीं ले जा सका। रात में जब पुलिस सक्रिय हुई तो उसने बालक की हत्या कर शव बोरे में सुनसान जगह पर रख दिया। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
बुधवार सुबह बालक घर के बाहर खेल रहा था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। बालक के लापता होने की बात चलने के बाद ग्रामीणों ने दिलशाद के साथ मिलकर बालक को काफी तलाशा था। दिलशाद ने किसी से रंजिश न होने की बात कही। इसके बाद भी उसके बेटे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। गांव में चर्चा है कि हो न हो, हत्या करने वाला व्यक्ति पीड़ित परिवार का परिचित है। उसने बालक का अपहरण कर लिया, लेकिन गांव से बाहर नहीं ले जा पाया। मामला पुलिस में पहुंचा देखकर उसने बालक की हत्या कर दी और शव को बंद मकान में रख दिया।
भाई-बहन में सबसे बड़ा था सैफ : दिलशाद की सात वर्ष पहले शादी हुई थी। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे, एक बेटी है। सबसे बडा सैफ था। उससे छोटा चार वर्षीय माहिर व तीन माह की एक बहन है। बालक सैफ का परिजनों ने यूं तो गांव के मदरसे में दाखिला नहीं कराया था, लेकिन वह रोजाना कुछ देर के लिए मदरसे में चला जाता था।