{"_id":"67992d5181ae7ec0490d53ca","slug":"sushil-mustaches-son-and-his-partner-arrested-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-138685-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सुशील मूंछ का बेटा और उसका साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सुशील मूंछ का बेटा और उसका साथी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर स्थित न्यू मैक्स सोसायटी के मैनेजर से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने कुख्यात सुशील मूंछ के बेटे हिस्ट्रीशीटर अक्षयजीत उर्फ मोनी और उसके साथी अमरदीप उर्फ भोलू को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों पुलिस की गोली से घायल हुए। पुलिस ने कार, 9 एमएम का पिस्टल और तमंचा बरामद किया। उधर, पुलिस ने मूंछ पर भी एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
सोसायटी के मैनेजर मोलाहेड़ी निवासी मनीष कुमार से व्हाट्सएप कॉल के जरिए रंगदारी मांगी गई थी। सोमवार रात मंसूरपुर थाने में सुशील मूंंछ के बेटों मनजीत टोनी और अक्षयजीत उर्फ मोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को मंसूरपुर व खतौली पुलिस मंसूरपुर के नावला कट के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक कार में दो संदिग्ध दिखाई दिए।
पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान वह कार से उतर कर ईंख की तरफ भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि एक घायल सुशील मूंछ का बेटा मथेड़ी निवासी अक्षयजीत है और दूसरा उसका साथी अमरदीप उर्फ भोलू है। भोलू के दोनों पैर व अक्षयजीत के एक पैर में गोली लगी है। अक्षयजीत रंगदारी मुकदमा दर्ज होने के बाद अपने साथी के साथ जिला छोड़कर भाग रहा था। दोनों आरोपी रतनपुरी थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं।
उधर, कोर्ट से भगौड़ा घोषित किए जा चुके साल 1997 के मामले में पुलिस ने सुशील मूंछ पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।