फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Surysan

बलिदान दिवस पर शहीद सूर्य सैन को याद किया    

Fri, 13 Jan 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 13 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Surysan
शहीद सूर्य सैन को श्रद्धांजलि देते लोग। - फोटो : अमर उजाला
श्री परमधाम न्यास सहयोगियों ने शहीद सूर्य सैन का बलिदान दिवस पर भावपूर्ण स्मरण किया। वक्ताओं ने क्रांतिकारियों का सम्मान करने का आह्वान किया। श्री परमधाम न्यास के सहयोगियों ने टाउनहाल में एकत्र होकर शहीद सूर्यसैन का बलिदान दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई। सूर्यसैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घांजलि दी गई।
विज्ञापन


इस दौरान गुरु चन्द्रमोहन के संदेश में राजपाल लोकपाल ने कहा कि क्रांतिकारी ही हमारे वास्तविक माता-पिता हैं। क्रांतिकारियों की उपेक्षा से परमात्मा हमारी कोई पूजा स्वीकार नहीं करेगा। क्रांतिकारियों ने स्वराज के लिए घोर संघर्ष किया। उन्होंने हिन्द की आजादी के लिए घोर यातनाएं सही, उन्हें बर्फ की सिल्ली पर जनवरी के महीने में लिटाकर कोड़े मारे गए और गंभीर यातनाएं दी गईं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों ने हमें स्वराज दिलाने के लिए त्याग व बलिदान दिया तो हम हिन्दुस्तानी सुराज के लिए जागरूक हों और अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। कार्यक्रम में पूनम, नेहा, पंकज, नवीन, प्रवीन, दीपक, सुन्दर लाल, रतन सिंह, विनोद, पम्पन आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सुभाष नगर में भी शहीद सूर्य सैन का 82वां बलिदान दिवस बनाया गया। भाजपा नेता सिमित सैन ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घांजलि दी गई। उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान वक्ताओं ने किया। निमित सैन, हिमांशु सैन, विशाल, गणेश शर्मा, ओम कटारिया, मीनू, सनील, शुभम, विक्रांत, रणवीरी आदि मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed