UP: भाजपा से निष्कासित सुनीता फिर धरने पर बैठीं, कहा- 15 साल से पार्टी के लिए कर रही हूं संघर्ष, ये है मामला
Muzaffarnagar News : भाजपा से निष्कासित सुनीता मलिक फिर धरने पर बैठ गई हैं। उन्होंने इतनी सर्दी के बीच पार्टी कार्यालय के बाहर बिस्तर लगा लिया है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में भाजपा से निष्कासित सुनीता मलिक ने जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के खिलाफ भाजपा कार्यालय के बाहर फिर से धरना शुरू कर दिया है। सुनीता मलिक का कहना है कि जब तक उन्हें कारण नहीं बताया जाएगा, वह धरने से नहीं हटेंगी।
शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष अन्य महिलाओं के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने सुबह करीब 11 बजे धरना शुरू किया और अभी तक धरने पर बैठी हैं। मलिक ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष ने उन्हें बेवजह पार्टी से हटाया है। लगातार 15 साल भाजपा के लिए संघर्ष किया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को दो और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को तीन चुनाव लड़ाए। मुजफ्फरनगर दंगे में भाजपा के मतदाताओं की मदद की, लेकिन जिलाध्यक्ष ने बिना वजह आरोप लगाकर उनकी मेहनत को बर्बाद कर दिया है। वह न्याय मिलने तक धरने से नहीं हटेंगी।
कपिल देव ने किया था हस्तक्षेप
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी और महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुनीता मलिक के बीच चल रहे प्रकरण में दो दिन पहले कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हस्तक्षेप किया था। रात के समय वह धरने पर पहुंचे थे और सुनीता मलिक को समझा बुझाकर घर भेज दिया था। शनिवार से फिर धरना शुरू हो गया है।
क्या था मामला
पीनना गांव के दो सगे भाइयों के झगड़े के मामले में आरोप-प्रत्योराप शुरू हुए। सुनीता मलिक का कहना था कि जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने उनकी पूरी बात नहीं सुनी। इसके बाद वह मीडिया के सामने पहुंचीं। जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा था, जिसका जवाब दे दिया गया था। बुधवार को सुनीता मलिक गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंची। यहां पर उनकी जिलाध्यक्ष से नोकझोंक हुई। इसके बाद जिलाध्यक्ष कार्यालय से चले गए और मलिक धरने पर बैठ गई थी।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: वर्दी का न दिखा खौफ, पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़ ताना तमंचा, खूब वायरल हो रहा मेरठ का ये वीडियो
पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने जताई थी नाराजगी
खतौली से भाजपा के पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने प्रकरण में जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी पर निशाना साधते हुए नाराजगी जताई थी। सैनी का कहना था कि कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: UP: क्रिकेट खेलते हुए जमीन पर गिरा, फिर चंद पलों में थम गईं सांसें, बुझा घर का इकलौता चिराग, सदमे में परिवार