फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sunita Malik started protesting again outside party office after expelled from BJP in Muzaffarnagar

UP: भाजपा से निष्कासित सुनीता फिर धरने पर बैठीं, कहा- 15 साल से पार्टी के लिए कर रही हूं संघर्ष, ये है मामला

Sat, 27 Jan 2024 10:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Jan 2024 10:08 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : भाजपा से निष्कासित सुनीता मलिक फिर धरने पर बैठ गई हैं। उन्होंने इतनी सर्दी के बीच पार्टी कार्यालय के बाहर बिस्तर लगा लिया है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Sunita Malik started protesting again outside party office after expelled from BJP in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में फिर धरने पर बैठीं सुनीता मलिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में भाजपा से निष्कासित सुनीता मलिक ने जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के खिलाफ भाजपा कार्यालय के बाहर फिर से धरना शुरू कर दिया है। सुनीता मलिक का कहना है कि जब तक उन्हें कारण नहीं बताया जाएगा, वह धरने से नहीं हटेंगी।

विज्ञापन


शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष अन्य महिलाओं के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने सुबह करीब 11 बजे धरना शुरू किया और अभी तक धरने पर बैठी हैं। मलिक ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष ने उन्हें बेवजह पार्टी से हटाया है। लगातार 15 साल भाजपा के लिए संघर्ष किया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को दो और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को तीन चुनाव लड़ाए। मुजफ्फरनगर दंगे में भाजपा के मतदाताओं की मदद की, लेकिन जिलाध्यक्ष ने बिना वजह आरोप लगाकर उनकी मेहनत को बर्बाद कर दिया है। वह न्याय मिलने तक धरने से नहीं हटेंगी।

विज्ञापन

Sunita Malik started protesting again outside party office after expelled from BJP in Muzaffarnagar
धरने पर बैठी सुनीता और साथ में अन्य परिजन। - फोटो : अमर उजाला

कपिल देव ने किया था हस्तक्षेप
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी और महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुनीता मलिक के बीच चल रहे प्रकरण में दो दिन पहले कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हस्तक्षेप किया था। रात के समय वह धरने पर पहुंचे थे और सुनीता मलिक को समझा बुझाकर घर भेज दिया था। शनिवार से फिर धरना शुरू हो गया है।

क्या था मामला
पीनना गांव के दो सगे भाइयों के झगड़े के मामले में आरोप-प्रत्योराप शुरू हुए। सुनीता मलिक का कहना था कि जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने उनकी पूरी बात नहीं सुनी। इसके बाद वह मीडिया के सामने पहुंचीं। जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा था, जिसका जवाब दे दिया गया था। बुधवार को सुनीता मलिक गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंची। यहां पर उनकी जिलाध्यक्ष से नोकझोंक हुई। इसके बाद जिलाध्यक्ष कार्यालय से चले गए और मलिक धरने पर बैठ गई थी।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: वर्दी का न दिखा खौफ, पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़ ताना तमंचा, खूब वायरल हो रहा मेरठ का ये वीडियो

विज्ञापन

पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने जताई थी नाराजगी
खतौली से भाजपा के पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने प्रकरण में जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी पर निशाना साधते हुए नाराजगी जताई थी। सैनी का कहना था कि कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: UP: क्रिकेट खेलते हुए जमीन पर गिरा, फिर चंद पलों में थम गईं सांसें, बुझा घर का इकलौता चिराग, सदमे में परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed