फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sunil Bansal will count four years of achievements

चार साल की उपलब्धियां गिनाएंगे सुनील बंसल

Tue, 09 Mar 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Sunil Bansal will count four years of achievements
चार साल की उपलब्धियां गिनाएंगे सुनील बंसल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल 12 मार्च को प्रदेश सरकार की चार साल की उपलब्धियां गिनवाएंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान और दोनों राज्य मंत्री एवं तीनों विधायकों के अलावा पार्टी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

भोपा रोड स्थित वृंदावन गार्डन में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक की। कपिल देव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले चार वर्षों में प्रदेश के अंदर सुरक्षित, अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के शानदार चार वर्षों में प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों एवं आत्मनिर्भरता की ओर तीव्र गति से अग्रसर उत्तर प्रदेश पर चर्चा को लेकर 12 मार्च को प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्यमंत्री विजय कश्यप, जिला प्रभारी डॉ चंद्रमोहन की उपस्थिति में एक विशाल गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। कपिल देव ने बताया कि इसके साथ ही विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने पर क्षेत्रीय जनता का आभार भी व्यक्त किया जाएगा। पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, डॉ. देशबंधु तोमर, विपुल भटनागर, प्रवीण हुंडई, कुशपुरी, चंद्रपाल, मंडल अध्यक्ष राजेश पराशर, रोहित तायल, कपिल त्यागी, हरेंद्र पाल, तरुण पाल, डॉ दल सिंह वर्मा, सुरेश चाचा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed