फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sun shines, coolness persists, mercury stable at seven degrees

Muzaffarnagar News: धूप खिली, ठंडक बरकरार, सात डिग्री पर टिका पारा

Thu, 29 Dec 2022 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Sun shines, coolness persists, mercury stable at seven degrees
सोमवार सुबह ठंड व कोहरे में गंतव्य को जाती स्कूटी सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री पर ही टिका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। मौसम में ठंडक बरकरार है। धूप जरूर खिली, लेकिन दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री पर रहा। रात का न्यूनतम तापमान सात डिग्री के आसपास ही बना हुआ है, जिससे ठंड का प्रकोप जारी है।
बुधवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। जिससे लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली। उधर, प्रयागराज से सहारनपुर आने वाली नोचंदी ट्रेन बुधवार को चार घंटे, पुरी से हरिद्वार जाने वाले उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन भी चार घंटे, दिल्ली से जम्मू जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस डेढ घंटा, छत्तीसगढ़ से अमृतसर जाने वाली ट्रेन साढे चार घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन

यात्रा करने से कर रहे परहेज
मुजफ्फरनगर। कोहरे का प्रकोप ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। यात्रा के लिए टिकट आरक्षित कराने वाले यात्री टिकट रदद करा रहे है। लोग यात्रा करने से भी बचने लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से प्रतिदिन लगभग एक दर्जन एक्सप्रेस ट्रेन विभिन्न क्षेत्रों के लिए आवागमन करती है। मुजफ्फरनगर से भी काफी लोग इन ट्रेनों में रोजाना यात्रा करते है। यह यात्रा आरक्षित टिकट पर की जाती है लेकिन वर्तमान में कोहरे के कारण अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेन कई कई घंटे देरी से चल रही है। जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहीं नहीं, मुजफ्फरनगर से आरक्षित टिकट पर यात्रा करने के लिए यात्री ट्रेन के आने के सही समय से पहले स्टेशन पर पहुंचते है लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें ट्रेन के देरी से आने की जानकारी मिलती है। इस समस्या को देखते हुए अब यात्रियों ने टिकट का आरक्षण रदद कराना शुरू कर दिया है। वहीं टिकट आरक्षित कराने से पहले लोग ट्रेन के बारे में पहले जानकारी कर रहे है ताकि टिकट आरक्षित कराने के बाद उन्हें परेशानी न उठानी पड़े। -

सोमवार सुबह ठंड व कोहरे में गंतव्य को जाते वाहन सवार।

सोमवार सुबह ठंड व कोहरे में गंतव्य को जाते वाहन सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed